RSS ने पूछा- क्या हमारा आइकॉन औरंगजेब होगा:सरकार्यवाह होसबाले ने कहा- इस पर चिंतन की जरूरत; धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिन की बैठक का रविवार को आखिरी दिन है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर चल रहे विवाद को लेकर बयान दिया। होसबाले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा- क्या औरंगजेब भारत के लोगों के लिए आइकॉन हो सकता है। देश का आइकॉन कोई बाहरी होगा या फिर कोई और। इस पर चिंतन की जरूरत है। होसबाले ने कर्नाटक में सरकारी कॉन्ट्रैक्ट में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा- डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिखित संविधान में धर्म आधारित आरक्षण स्वीकार नहीं किया गया है। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आरक्षण को लेकर बिल पास किया है। कर्नाटक में भाजपा शासन के दौरान सरकार पर संघ का दबाव था। क्या मंत्रियों के निजी सहायक के रूप में संघ के पदाधिकारियों को की नियुक्ति के लिए दबाव बनाया जाता था। इस पर हासबोले ने कहा- नियुक्ति के लिए कभी दबाव नहीं डाला गया। RSS के शताब्दी समारोह को लेकर होसबाले ने कहा- RSS का शताब्दी वर्ष कोई उत्सव नहीं बल्कि आत्मनिरीक्षण, स्वीकृति और समाज को संगठित करने के लिए खुद को पुनः समर्पित करने का अवसर है। उन्होंने 2025-2026 के लिए संघ के कार्यक्रमों की भी घोषणा की। औरंगजेब विवादः 17 मार्च को VHP के प्रदर्शन के बाद हिंसा हुई थी औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर महाराष्ट्र सहित देशभर में विवाद चल रहा है। नागपुर में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान गोबर के कंडों से भरा एक हरे रंग का कपड़ा जलाया गया। VHP के मुताबिक, ये औरंगजेब की प्रतीकात्मक कब्र थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद शाम 7:30 बजे नागपुर के महल इलाके में हिंसा भड़क गई। पथराव और तोड़फोड़ शुरू हो गई। उपद्रवियों ने घरों पर पथराव किया और सड़क पर खड़े दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़-आगजनी की। पुलिस पर भी हमला किया गया। तीन डिप्टी कमिश्नर रैंक के अधिकारियों सहित 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए। DCP निकेतन कदम पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। रात 10.30 बजे से 11.30 बजे के बीच ओल्ड भंडारा रोड के पास हंसपुरी इलाके में एक और झड़प हुई। पूरी खबर पढ़ें 21 फरवरीः पहला दिन- RSS के मंच पर मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 3 दिन की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को शुरू हुई थी। बैठक के शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, तबला वादक जाकिर हुसैन, प्रीतीश नंदी समेत संघ के दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। संघ के सह सरकार्यवाह सीआर मुकुंद ने मणिपुर की स्थिति को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मणिपुर बीते 20 महीनों से बुरे दौर से गुजर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार के कुछ राजनीतिक और प्रशासनिक फैसलों के बाद अब उम्मीद की किरण नजर आ रही है। उन्होंने तमिलनाडु और केंद्र सरकार के बीच चल रहे भाषा और परिसीमन विवाद पर कहा- कुछ ताकतें हैं, जो देश की एकता को चुनौती दे रही हैं। वह उत्तर और दक्षिण के बीच बहस को बढ़ावा दे रही हैं। चाहे वह परिसीमन की डिबेट हो या भाषा की डिबेट। पूरी खबर पढ़ें… 22 फरवरीः दूसरा दिन- बांग्लादेश पर प्रस्ताव पारित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने बैठक के दूसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कट्टरपंथी इस्लामवादी तत्वों के हाथों हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हिंसा, अन्याय और उत्पीड़न का सामना करने पर गंभीर चिंता व्यक्त की। RSS ने बांग्लादेश पर एक प्रस्ताव पारित किया। जिसमें कहा गया कि हिंदुओं का उत्पीड़न मानवाधिकारों के उल्लंघन का एक गंभीर मामला है। सभा ने कहा कि पिछले साल हुई हिंसा के सरकार का समर्थन गंभीर चिंता का विषय है। लगातार भारत विरोधी बयानबाजी दोनों देशों के बीच संबंधों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। पूरी खबर पढ़ें एक साल में बढ़ीं 10 हजार शाखाएं संघ की गतिविधियां इस समय 73,646 स्थानों पर हो रही हैं, जिनमें से 51,710 स्थानों पर प्रतिदिन शाखाएं लगती हैं। इस साल संघ की शाखाओं में 10,000 की वृद्धि हुई है, जिससे कुल संख्या 83,129 हो गई है। साप्ताहिक गतिविधियां भी पिछले वर्ष की तुलना में 4,430 बढ़ी हैं। वर्तमान में संघ की कुल 1,15,276 गतिविधियां देशभर में संचालित हो रही हैं। ————————————————- RSS से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
दत्तात्रेय होसबाले बोले- देश को इंडिया नहीं, भारत कहो: कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया नहीं, कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ भारत लिखना चाहिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा- अपने देश को इंडिया नहीं, भारत कहना चाहिए। इसे ठीक करना पड़ेगा। देश को दो नामों से क्यों जाना जा रहा है? इसे ठीक करना ही पड़ेगा। भारत है, तो भारत ही कहो। दत्तात्रेय होसबाले नोएडा में सोमवार को ‘विमर्श भारत का’ पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा- क्या भारत एक जमीन का टुकड़ा है? पूरी खबर पढ़ें BJP को नंबर-1 बनाने के लिए RSS का 3S फॉर्मूला:दिल्ली के बाद संघ बिहार में एक्टिव, विधानसभा चुनाव में दिल्ली-हरियाणा से अलग होगी रणनीति हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली जीतने के बाद RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) बिहार में एक्टिव हो गया है। यहां संघ ने चुपचाप बीजेपी को राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के मिशन के साथ अपने अभियान में जुट गया है। इसके लिए दिल्ली-हरियाणा से अलग रणनीति बनाई गई है। पूरी खबर पढ़ें…