स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के भोपाल सेंटर के 2 ठेका कर्मचारियों ने सोमवार को जहर (फिनायल) पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार, नीतू बाई और सुरेश फकीरा अपने 20 साथियों के साथ सोमवार को SAI भोपाल के रीजनल डायरेक्टर अभिषेक चौहान से मिलने पहुंचे थे। इसके बाद नीतू और सुरेश ने परिसर के बाथरूम में जाकर फिनायल पी लिया। इसके बाद परिसर में काफी देर तक हंगामा होने लगा। सभी कर्मचारी PSS लिमिटेड के जरिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर साई में सफाई करते थे। हंगामा कर रहे कर्मचारियों का आरोप था कि PSS नाम की हाउसकीपिंग मैनपावर प्रोवाइड करने वाली कंपनी ने उनमें से 5 ठेका श्रमिकों को नौकरी निकाल दिया है। इस पर शाम को भारतीय खेल प्राधिकरण ने इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण जारी किया। SAI के अनुसार, वे हमारे कर्मचारी नहीं है, PSS से कांन्ट्रैक्ट बेस पर SAI में सफाई का काम करते हैं। PSS ने भी किसी कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला था, बल्कि 5 ठेका कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया था। मामले में SAI का स्टेटमेंट – ‘हाउसकीपिंग कर्मचारी SAI के कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि वे पर्सनल स्टाफिंग सॉल्यूशन सर्विसेज, भोपाल के कर्मचारी हैं। उन्हें समझाया गया था कि उनकी शिकायत उनकी एजेंसी के समक्ष उठाई जा सकती है। इसके बावजूद कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया। अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। SAI ने कहा- SAI अधिकारियों और कर्मचारियों को मौखिक रूप से धमकाया, जिसे SAI के कोच और कर्मचारियों ने देखा। घटना की गंभीरता को देखते हुए SAI ने अपने नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से चिकित्सा सहायता प्रदान की और उन्हें SAI एम्बुलेंस में अस्पताल ले गया।’ नीतू-सुरेश जेपी हॉस्पिटल में एडमिट, हालत स्थिर
जहर पीने वाले दोनों कर्मचारियों को भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। ड्युटी पर मौजूद डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की हालत स्थिर है। आरोप- ठेकेदार में 5 लाख रिश्वत मांगी
नीतू बाई के पति राजू लोहट ने दैनिक भास्कर को बताया कि नौकरी से निकाले जाने के बाद संबंधित ठेकेदार ने हमें वापस रखने के लिए 25-25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। SAI के अधिकारी हमें लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। हमारी सैलरी कम कर दी गई। ट्रांसफर किया किए गए। नीतू बाई, सुरेश फकीरा, प्रदीप, गणेश और राजू लोहट को नौकरी से निकाला गया है। ———————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रोहित ने लगातार 13वां ICC मैच जीता: 2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान, 9वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने; रिकॉर्ड्स भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 252 रन के टारगेट को रोहित शर्मा के रिकॉर्ड 76 रन की बदौलत 49 ओवर में हासिल कर लिया। रविवार को रिकॉर्ड्स का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बने। रोहित शर्मा ने ICC टूर्नामेंट्स में लगातार 13 वीं जीत दर्ज की। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले 8वें और तीसरे भारतीय कप्तान बने। वे लगातार 2 ICC फाइनल जीतने वाले चौथे कप्तान भी बने। पढ़ें पूरी खबर…