TCS को पहली तिमाही में ₹12,040 करोड़ का मुनाफा:सालाना आधार पर यह 8.72% बढ़ा, 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश भी देगी कंपनी

भारत की सबसे वैल्यूएबल IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड (TCS) का वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में कॉन्सोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 12,040 करोड़ रुपए रहा है। सालाना आधार पर इसमें 8.72% की बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 11,074 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान कमाई की बात करें तो, अप्रैल-जून तिमाही में यह टोटल 63,575 करोड़ रुपए रही है। सालाना आधार पर इसमें 5.44% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में कंपनी ने 60,778 करोड़ की कमाई की थी। 10 रुपए प्रति शेयर लाभांश का ऐलान
कंपनी ने आज (11 जुलाई) स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में FY 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए है। नतीजों के साथ TCS ने अपने शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 10 रुपए लाभांश का भी ऐलान किया है। कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे लाभांश या डिविडेंड कहते हैं। तिमाही आधार पर -3.17% कम हुआ प्रॉफिट
पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च में TCS ने 12,434 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। तिमाही आधार पर इसमें 3.17% की कमी हुई है। कंपनी ने पिछले पूरे वित्त वर्ष के दौरान 2,45,315 करोड़ की कमाई की थी। इस दौरान कंपनी ने 45,908 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। FY25 की पहली तिमाही में TCS का मुनाफा 8.72% बढ़ा सालाना आधार पर नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… तिमाही आधार पर 3.17% कम हुआ TCS का मुनाफा नोट – आंकड़े करोड़ रुपए में… 1968 में हुई थी TCS की स्थापना
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) भारत की मल्टीनेशनल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) कंपनी है। यह टाटा ग्रुप की एक सहायक कंपनी है। TCS की स्थापना 1968 में ‘टाटा कंप्यूटर सिस्टम्स’ के रूप में हुई थी। 25 अगस्त 2004 को, TCS पब्लिक लिस्टेड कंपनी बनी। 2005 में इंफॉरमेटिक्स मार्केट में जाने वाली यह भारत की पहली कंपनी बनी। अप्रैल 2018 में 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन वाली देश की पहली IT कंपनी बनी। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 14.21 लाख करोड़ रुपए है। यह 46 देशों में 149 ब्रांजेज में काम करती है। टाटा ग्रुप की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है TCS नोट: आंकड़ें 11 जुलाई 2024 के मार्केट क्लोजिंग के बाद के हैं। ​​​​​​​