UP-उत्तराखंड में बारिश के चलते 4 की मौत:हिमाचल में मानसून की शुरूआत से अब तक 56 जानें गईं; 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश में भारी बारिश का दौर जारी है। शनिवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के चलते चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के नई टिहरी में भूस्खलन से एक मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में अपने गांव में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में 24 जुलाई को पुणे में हुई भारी बारिश में बहे 26 साल के शख्स का शव शनिवार को बरामद हुआ। पुणे में बुधवार से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं नवी मुंबई में शनिवार को एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश में मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 56 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य को अब तक 410 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक 21 लोग ऊंचाई से गिरने, 18 डूबने, 8 सांप के काटने, 8 की बिजली के करंट से और एक की बाढ़ में बहने से मौत हुई है। भूस्खलन या बादल फटने से किसी मौत की सूचना नहीं है। कहां बहुत भारी और कहां भारी बारिश का अलर्ट बहुत भारी बारिश का अलर्ट: राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल भारी बारिश का अलर्ट: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट: महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी देशभर से बारिश की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, मध्यप्रदेश में लो प्रेशर एरिया (कम दबाव क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है, जिससे 18 जिलों में बारिश हुई। शनिवार को विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल, जबलपुर और बालाघाट में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत 21 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान : 31 जिलों में आज बारिश का अलर्ट; कालीसिंध बांध का जलस्तर बढ़ा, एक गेट खोला मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले चार-पांच दिन लगातार बारिश का दौर रहेगा। आज 3 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 28 जिलों में येलो अलर्ट है। राजस्थान में अब तक 185.3MM औसत बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 1 फीसदी कम है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ : 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बेमेतरा 3 दिन के लिए स्कूल बंद छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बालोद, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी और कांकेर जिले में बारिश का रेड अलर्ट है। इसे देखते हुए बेमेतरा जिले में आज से तीन दिन के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश : 17 दिन बाद आगरा से मानसून की एंट्री; 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी UP में 17 दिन के ब्रेक के बाद मानसून फिर से आगरा के रास्ते पहुंच गया है। आज UP के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। जिसमें से 12 जिले वेस्ट UP के ही हैं। अगले 4 दिनों यानी कि 30 जुलाई तक UP में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार : 11 जिलों में बारिश का अलर्ट; कम बारिश से किसानों की बढ़ी परेशानी बिहार में मानसून के कमजोर होने का असर दिखने लगा है। तापमान और नमी बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: फरीदकोट में तापमान 40 के पार; 5 जिलों मे बारिश का अलर्ट पंजाब में बारिश न होने के कारण तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा यानी 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। जालंधर, कपूरथला, मोगा, फिरोजपुर व लुधियाना में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं दिया है। लेकिन, हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश की संभावना 25 से 50% तक बनी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…