भीषण गर्म के बाद देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में मौसम बदला है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में बुधवार शाम से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में आज (गुरुवार को) आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। UP के लखनऊ, कानपुर समेत 16 जिलों में सुबह से ओले गिरने के साथ बारिश जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत हुई हैं। आज 8 जिलों में ऑरेंज, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, IMD के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नागालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी। वहीं, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 4 दिन तापमान 2-4 डिग्री तक तापमान नीचे आ सकता है। राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें… मध्य प्रदेश: लू-गर्मी के बीच ओले-बारिश, उज्जैन-ग्वालियर संभाग में आज हीटवेव; रीवा-मंडला समेत 17 जिलों में बारिश के आसार मध्यप्रदेश में हीटवेव यानी लू और तेज गर्मी के बीच कहीं कहीं बारिश-आंधी भी चल रही है और कुछ जगहों पर ओले गिरे हैं । बुधवार को छिंदवाड़ा-पांढुर्णा में तेज बारिश हुई और ओले गिरे। हवा इतनी तेज चली कि कुछ पेड़ गिर गए। ऐसा ही मौसम गुरुवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने आज उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: आज भी 16 जिलों में बारिश की संभावना, आंधी का अलर्ट; 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, कल की बरसात से मिली राहत राजस्थान में तेज गर्मी और लू से कल देर शाम कई शहरों को राहत मिली। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में शाम को कई जगह तेज धूलभरी आंधी चली और बारिश हुई। मौसम के इस बदलाव से चार डिग्री तक तापमान गिरा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राजस्थान में आज और कल भी पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। आज 5 जिलों में ऑरेंज और 11 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…उ उत्तर प्रदेश: 3 शहरों में ओले, 16 में बारिश-आंधी, लखनऊ में आंधी, कानपुर में सुबह अंधेरा छा गया; आज 14 जिलों में बरसात का अलर्ट UP में मौसम ने फिर करवट ली है। कानपुर में गुरुवार सुबह तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। लखनऊ में भी सुबह 8 बजे भी अंधेरा छाया रहा। लखनऊ समेत 10 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बुधवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार सुबह भी जारी है। लखनऊ, गोरखपुर, बहराइच और लखीमपुर खीरी समेत 16 शहरों में जोरदार बारिश हुई। बहराइच, लखीमपुर खीरी और पीलीभीत में ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: रात को कई जिलों में आंधी, पेड़ टूटे, आसमान में छाए बादल, बारिश की संभावना; गेहूं कटाई में लगे किसान परेशान हरियाणा में मौसम बदला गया है। बुधवार शाम को नारनौल क्षेत्र में रात को तेज अंधड़ आया। इससे पहले कई गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। आंधी का असर महेंद्रगढ़, झज्जर व साथ लगते जिलों में देखा गया। मौसम विभाग ने रात को दो बार विभिन्न जिलों के लिए आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया। कुछ क्षेत्र में आंधी और बूंदाबांदी होने की सूचना भी है। आज गुरुवार को बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ एरिया में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज से बारिश और तेज हवाएं चलेगी, 4 दिन लू से मिलेगी राहत; तापमान 42.8 डिग्री दर्ज, बठिंडा सबसे गर्म पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह अब औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है। पहली बार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना था। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: अगले 48 घंटे बारिश के आसार:5 जिलों में तूफान-ओलावृष्टि का यलो अलर्ट; ऊना का पारा 38 डिग्री पहुंचा हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। कई शहरों का तापमान नॉर्मल से 7 डिग्री तक ज्यादा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, गर्मी से अब राहत मिल सकती है। प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा। इससे आज और कल कुछ क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें…