मौसम विभाग ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश में 5 दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिलेगा। यहां फिलहाल प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। सोमवार सुबह राजधानी भोपाल में तेज हवा और बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई। राज्य में 19-20 जून तक मानसून पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्प्रेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा गुजरात के द्वारका में 23 CM बारिश दर्ज की गई। 5 राज्यों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट बारिश की तस्वीरें… गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा
अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक अगले 5 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम?
मेघालय, असम, मणिपुर, मेघायल, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में आने वाले 2-3 दिनों तक तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट है। यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 3-4 दिन रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल में तेज हवा के बाद बारिश-बिजली, निवाड़ी-छतरपुर समेत कई जिलों में आज लू चलेगी अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ब्रांच कमजोर होने से मानसून गुजरात में ठहरा हुआ है। इस कारण 15 जून तक यह मध्यप्रदेश में एंटर नहीं हुआ है। प्रदेश में मानसून की एंट्री की यही सामान्य तारीख है। अब यह 19-20 जून तक बालाघाट, डिंडोरी से मध्यप्रदेश में आ सकता है। उधर, भोपाल में सोमवार तड़के तेज हवा चलने के बाद बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 16 जिलों में लू का रेड अलर्ट, समराला सबसे गर्म, तापमान 47.2 डिग्री के पार, तेज हवाएं भी चलने की संभावना पंजाब के लोगों को इस हफ्ते भी भीषण गर्मी का सामना करना पडे़गा। यहां कल (मंगलवार) से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। आज राज्य के 16 जिलों में गर्मी-लू का रेड व 7 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में कल की तुलना में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, राज्य में इन दिनों आम दिनों से 7.2 डिग्री तापमान अधिक है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: कल से 4 दिन बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत; 5 जिलों में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट हिमाचल प्रदेश में भीषण एवं रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से 24 घंटे के भीतर राहत मिल सकती है। प्रदेश में कल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे अगले तीन दिन तक ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग की माने तो कल यानी 18 जून को कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 6 जिलों में आज लू का रेड अलर्ट, 19 से कुछ इलाकों में प्री- मानसून की बारिश हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने आज 6 जिलों अंबाला, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, बचे 16 जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर हैं। गर्मी का आलम यह है कि सूबे के 12 जिलों में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 घंटे में लू से 8 की मौत, 46.4 डिग्री के साथ बक्सर 5वें दिन भी सबसे गर्म; आज बिहार के 9 जिलों में अलर्ट बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। लोग लू और हीटवेव से बेहाल है। बीते 24 घंटे में बिहार में लू से 8 लोगों की मौत हो गई। अरवल में लू लगने से 5 लोगों की जान चली गई। मरीजों को जब अस्पताल लाया गया तो डॉक्टर ने 3 को मृत घोषित कर दिया, वहीं 2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, कैमूर में रिटायर्ड आर्मी जवान और जहानाबाद में एक मजदूर की मौत हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: आज से बारिश के आसार, रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग के जिलों में बरसेंगे बादल छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में आज बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद अगले तीन दिनों में प्रदेश के मध्य और दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम होने के कारण लगातार गर्मी और उमस बनी हुई है। कई जिलों में तापमान औसत से ज्यादा है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: दो दिन देरी से आएगा मानसून, गढ़वा-पलामू में सीवियर हीटवेव का अलर्ट झारखंड में अगले दो दिन गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। राज्य में अभी मानसून के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून में दो दिन की देरी हो सकती है। पहले राज्य में 18 जून तक मानसून आने की संभावना जताई गई थी। वहीं, मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू में सीवियर हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…