विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दूसरा मैच खेला जा रहा है। शनिवार को वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दिल्ली से अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वालीं कप्तान निकी प्रसाद ने डेब्यू किया। मुंबई ने 8 ओवर के बाद बगैर नुकसान के 66 रन बना लिए हैं। नैटली सिवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर हैं। यस्तिका भाटिया 11 और हेली मैथ्यूज खाता खोले बगैर आउट हुईं। दोनों को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा।