वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुरुवार को मैच का दूसरा दिन है और पहला सेशन जारी है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए। कप्तान टेम्बा बावुमा और डेविड बेडिंघम नाबाद हैं। फिलहाल कंगारू टीम 155 रन से आगे है। अफ्रीकी टीम ने 43/4 के स्कोर से दिन की शुरुआत की। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 3 रन और डेविड बेडिंघम ने 8 रन से खेलना शुरू किया। पहले दिन टॉस हारकर बैटिंग कर रही ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ऑलआउट हो गई थी। ब्यू वेबस्टर ने 72 और स्टीव स्मिथ ने 66 रनों की पारी खेली। कगिसो रबाडा ने 5 और मार्को यानसन ने 3 विकेट लिए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), रायन रिकेल्टन, ऐडन मार्करम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरियन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।