मंगलवार सुबह एक्टर गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पतलात में भर्ती कराया गया था। इसी बीच एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा का कहना है कि गोविंदा अब पहले से ठीक है। उन्हें आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 1 अक्टूबर के तड़के सुबह गोविंदा को अपनी ही रिवॉल्वर से हुई मिसफायरिंग के कारण पैर में गोली लग गई थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जिस समय ये हादसा हुआ था, तब उनकी पत्नी सुनीता आहूजा जयपुर में थीं। वो खबर सुनकर मुंबई लौट आई थीं।