आठवें बड़े मंगल पर आयोजित हुआ विशालभंडारा

रायबरेली (उ.प्र.)
पूर्व की भांति इस वर्ष भी 23 जून को आईटीआई लिमिटेड रायबरेली के गेट नम्बर 1 पर जेष्ठ मास के आठवें आखिरी बड़े मंगल पर हनुमानजी की असीम कृपा से एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई के प्रबंधन के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आस पास के सैकड़ो हनुमान भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


इस विशाल भंडारे से पहले आईटीआई रायबरेली के इकाई प्रमुख जोसेफ सुनील हिंगिन्स ने पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चन किया। मुख्य पुजारी के रूप में वैभव शिवम मिश्रा सहायक प्रबन्धक ने पूजा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में एन के शर्मा, आर सी यादव, विनीत गुप्ता, टी लता, एम जी पांडेय, आर एस सेंगर, कुलभूषण शुक्ला, सतर्कता प्रमुख बी डी मिश्रा, प्रभात दुबे, कवि एवं मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, शिव शंकर यादव के अलावा तमाम आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भरपूर सहयोग प्रदान किया।


आप सभी को बताते चले जेष्ठ मास के आख़िरी और आठवें बड़े मंगल पर पवनपुत्र हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने का अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है इस दिन श्रद्धा और भक्तिभाव से बजरंगबली जी की पूजा-अर्चना करने से जीवन के अनेक कष्ट दूर होते हैं।


मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा, सुंदर कांड पाठ, आरती तथा भगवान श्रीराम जी का स्मरण करने से भय, रोग, शोक और नकारात्मकता का नाश होता है तथा सुख समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। यह पावन दिन साहस, शक्ति,भक्तिभाव का संदेश देता है। भक्त को सिंदूर, लाल पुष्प, पान आदि अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *