लॉर्ड्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 114 रन से जीत लिया। यह इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन के करियर का आखिरी मैच भी था। मैच के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को वेस्टइंडीज ने अपने कल के स्कोर 79 रन से आगे खेलने शुरू किया। पूरी टीम 136 रन पर सिमट गई। पहली पारी में इंग्लैंड ने 250 रन की बढ़त मिली थी। जिसे वेस्टइंडीज दूसरी पारी में बना नहीं पाई और मैच हार गई। मैच के हीरो रहे गस एटकिंसन, जिन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में डेब्यू किया। उन्होंने इस मैच में 12 विकेट लिए। मैच एनालिसिस… 1. मैच का पहला दिन
पहले दिन मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 41.4 ओवर में 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज मिखाइल लुई ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से डेब्यू कर रहे गस एटकिंसन ने 7 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। 2 खिलाड़ी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 40 ओवर में 3 विकेट खोकर 189 रन बना लिए। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 68 रन की बढ़त ले ली थी। 2. मैच का दूसरा दिन
मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर 250 रन की बढ़त ले ली थी। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 79 रन बना लिए थे लेकिन तब भी वो इंग्लैंड से 171 रन पीछे थी। इंग्लैंड ने दूसरे दिन की सुबह अपने पहले दिन के स्कोर 189 रन से आगे खेलना शुरू किया और उनकी पूरी पारी 371 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट, हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने हाफ सेंचुरी लगाई। वेस्टइंडीज की तरफ से जेडेन सील्स ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। उनके अलावा गुडाकेश मोती और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। 3. मैच का तीसरा दिन
वेस्टइंडीज आज अपने कल के स्कोर में मात्र 57 रन जोड़ पाई। एटिंकसन और एंडरसन की शानदार गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज टिक नहीं पाए। वेस्टइंडीज की ओर से पूरे मैच में सबसे ज्यादा रन डेब्यूटेंट मिखाइल लुइस ने बनाए। उन्होंने दोनों पारी को मिलाकर 41 रन बनाए। दूसरी पारी में इंग्लैंड की तरफ से एटिंकसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन को 3 और कप्तान बेन स्टोक्स को 2 विकेट मिले। ENG Vs WI मैच के टॉप परफॉर्मर… 1. डेब्यू पर गस एटकिंसन के 12 विकेट
अपना पहला मैच खेल रहे गस एटकिंसन ने दोनों पारी को मिलाकर 12 विकेट लिए। उन्होंने पहली पारी में 7 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी में 5 वेस्टइंडियन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इनमें अलजारी जोसेफ, शमार जोसेफ, कवेम हॉज, जेसन होल्डर और जेडेन सील्स शामिल थे। एटिंकसन ने अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट पहली पारी के 11वें ओवर में कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट का लिया। 15वें ओवर में किर्क मैकंजी को आउट किया। 35वें ओवर में गस एटकिंसन ने एक ओवर में 3 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी बॉल पर एलिक एथानाजे, तीसरी बॉल पर होल्डर और पांचवीं बॉल पर सिल्वा को आउट किया। इसके बाद 38वें ओवर में 2 विकेट लिए। उन्होंने इस ओवर की पहली बॉल पर अलजारी जोसेफ को और तीसरी बॉल पर शमार जोसेफ को आउट किया। 12 ओवर में 45 रन देकर 7 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 5 मेडन भी डाले। 2. जेम्स एंडरसन ने अंतिम मैच में 4 विकेट लिए
टेस्ट के पहले दिन 41 साल के जेम्स एंडरसन ने 10.4 ओवर की शानदार गेंदबाजी की और 1 विकेट लिया। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन डाले। उन्होंने जेडेन सील्स को LBW आउट किया। वहीं दूसरी पारी में एंडरसन ने 3 विकेट लिए। उन्होंने पारी के 9वें ओवर में क्रेग ब्रेथवेट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने एलिक एथनाजे और विकेटकीपर जोशुआ डि सिल्वा को आउट किया। 3. जैक क्रॉली और ओली पोप की साझेदारी
पहली पारी में इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही उन्होंने अपना पहला विकेट 8वें ओवर में बेन डकेट के रूप में गंवाया। इसके बाद जैक क्रॉली और ओली पोप ने पारी संभाली और 116 बॉल पर 94 रन जोड़े। जैक क्रॉली ने इस साझेदारी में 29 और ओली पोप ने 57 रन बनाए। 3. जैक क्रॉली ने 76 रन बनाए
पहली पारी में पहला विकेट गिरने के बाद जैक क्रॉली ने शानदार बल्लेबाजी की उन्होंने इंग्लैंड को सधी शुरुआत दिलाते हुए शानदार 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए। उन्हें जेडेन सील्स ने बोल्ड कर दिया। 4. ओली पोप की फिफ्टी
शानदार फॉर्म में चल रहे पोप ने तेजी से खेलते हुए फिफ्टी लगाई। उन्होंने 74 बॉल पर 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। जेसन होल्डर ने उन्हें बोल्ड करके उनके और क्रॉली के बीच की साझेदारी को तोड़ा। 5. ब्रुक की हाफ सेंचुरी
ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी लगाई। उन्होंने 64 बॉल पर 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौका और 1 सिक्स लगाया। हालांकि वो अपनी पारी को ज्यादा आगे नहीं ले जा पाए और 50 रन पर उन्हें अलजारी जोसेफ ने कीपर डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराया। 6. जो रूट की फिफ्टी
ब्रुक और जो रूट ने इंग्लैंड पारी को मजबूती दी। दोनों ने मिलकर 120 बॉल पर 91 रन की साझेदारी की। जो रूट ने शानदार फिफ्टी लगाते हुए 114 बॉल 68 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। उन्हें गुडाकेश मोती ने बोल्ड किया। 7. डेब्यू पर जेमी स्मिथ के 70 रन
अपने करियर का पहला मैच खेल रहे इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने फिफ्टी लगाई। उन्होंने 70 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 सिक्स लगाए। उन्हें जेडेन सील्स ने अपना आउट किया। 8. गुडाकेश मोती के 2 बोल्ड
मोती ने इंग्लैंड की पहली इनिंग में 2 दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सबसे पहले उन्होंने कप्तान बेन स्टोक्स को 4 रन पर बोल्ड किया। उसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर रहे जो रूट को 68 रन पर आउट करके वेस्टइंडीज को मैच मे बनाए रखा। 9. जेडेन सील्स के 4 विकेट
जेडेन सील्स ने दूसरे दिन 2 विकेट लिए। उन्होंने पहले दिन के आखिरी सेशन में बेन डकेट और जैक क्रॉली को आउट किया था। आज उन्होंने पहले जेमी स्मिथ और क्रिस वोक्स के बीच की साझेदारी को तोड़ा। उसके बाद सेट बल्लेबाज जेमी स्मिथ का आखिरी विकेट भी लिया। उन्होंने पहली इनिंग में कुल 4 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन के अंतिम मैच के यादगार पल… 1. एंडरसन ने टीम को लीड किया जेम्स एंडरसन को बेन स्टोक्स ने मैच शुरू होने से पहले टीम लीड करने को कहा। यहां वो इमोशनल नजर आए। इस समय जेम्स की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा था।
2. एंडरसन के बेटीयों ने बेल रिंग कर मैच शुरू किया मैच स्टार्ट होने से पहले एंडरसन की दोनों बेटी लोला और रूबी एंडरसन ने लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बेल को बजाकर मैच की शुरुआत की। इस समय स्टेडियम में एंडरसन की पत्नी डैनिएला और पैरेंट्स माइकल एंडरसन और कैथरीन एंडरसन मौजूद थे।
3. एंडरसन का शानदार एक्शन जेम्स एंडरसन का ये वो शानदार एक्शन हैं। जिसे हर बॉलर अपनाना चाहता हैं। स्विंग के मामले में एंडरसन दुनिया के सबसे बड़े बॉलर हैं। उन्होंने आज के मैच के पहले दिन जेडेन सील्स को आउट किया। एक नजर जेम्स एंडरसन के करियर पर…
सचिन तेंदुलकर के 200 टेस्ट मैच के बाद सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले जेम्स एंडरसन ने इस साल की शुरुआत में भारत दौरे पर अपने 700 टेस्ट विकेट पूरे किए थे। एंडरसन ने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 188 टेस्ट मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान उन्होंने 350 पारियों में 26.53 की औसत और 2.79 की इकोनॉमी से 704 विकेट हासिल किए हैं। 41 साल के जेम्स एंडरसन जिस टीम में अभी खेल रहे हैं उसमें कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो जब जिमी ने अपने करियर की शुरुआत की थी तब तक पैदा भी नहीं हुए थे। जब जिमी ने अपना डेब्यू किया था तब शोएब बशीर पैदा भी नहीं हुए थे।