अनंत-राधिका की शादी की रस्में शुरू:वरमाला हुई; रणवीर, प्रियंका, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना थिरकते नजर आए

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट कुछ देर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। जियो वर्ल्ड सेंटर में रस्में चल रही हैं। सबसे पहले वरमाला हुई। इससे पहले अंबानी परिवार शाम को 6 बजे बारात लेकर पहुंचा था। सेंटर में अंदर बारातियों ने जमकर डांस किया। प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रजनीकांत, रेसलर जॉन सीना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने खूब डांस किया। मां नीता अंबानी भी डांस थिरकती नजर आईं। बाबा रामदेव, लालू प्रसाद यादव, ममता बनर्जी समेत 2 हजार से ज्यादा देश-विदेश की सेलिब्रिटीज और नेता पहुंचे हैं।