रायबरेली-उ.प्र.
काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली के कवि एवं केंद्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार एवं दूर संचार मंत्रालय भारत सरकार की कम्पनी आईटीआई लिमिटेड से सेवानिवृत्त हुए स इंजीनियर डॉ राम लखन वर्मा को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित हुए अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।


इस अंतराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में भूटान और भारत के सांस्कृतिक सम्बंध विषय पर एक लघु-आलेख और उत्कृष्ट कविता-पाठ के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रॉयल थिम्पू कालेज भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर संजीव मेहता एवं प्रोफेसर सोनल मेहता के कर कमलों द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन साहित्य संचय शोध संवाद फ़ेडरेशन नई दिल्ली के सचिव डॉ हीरेन्द्र गौतम, संस्थापक मनोज कुमार, दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो0 कुसुम लता मलिक तथा फरीदाबाद की प्रोफेसर प्रतिभा रानी सहित अन्य विद्वान एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालय के कई दर्जनों की संख्या में शोधकर्ता और कवि एवं कवियत्री शामिल हुए।

जनपद रायबरेली के लिए बहुत ही गर्व का विषय है कि भूटान की धरती पर कोई कलम, कृपाण और कमण्डल की धनी धरती जनपद रायबरेली का कवि/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा जी को साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
कई पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

इनकी इस विशेष उपलब्धि पर इनके परिवारीजनों के अलावा रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह लखनऊ, संरक्षक/ प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव, कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति सन्तकबीरनगर, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी ‘सुमन’, सर्जेन्ट अभिमन्यु पांडेय, डॉ शिवपाल सिंह उन्नाव, वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ लखनऊ, रुचिकर महाकुम्भ चैनल के सम्पादक एवं ब्यूरो चीफ गोपाल श्रीवास्तव लखनऊ, कवि/पत्रकार रस्म रासज भारती के अलावा तमाम साहित्यकारों/पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई! एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सेवानिवृत्त के बाद वर्तमान समय मे डॉ राम लखन वर्मा साहित्य/समाज के साथ-साथ मीडिया के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।