मध्य प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार (11 जून) को एमपी के 27 और राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का एलर्ट जारी किया है। IMD ने सोमवार (10 जून) को बताया कि गुजरात में अगले 48 घंटों के दौरान यानी 11 से 13 जून तक मानसून प्रवेश कर सकता है। इसके कारण राज्य के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना है। मुंबई में रविवार (9 जून) को मानसून की एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार (10 जून) सुबह तक पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में सोमवार शाम सात बजे के बाद भी भारी बारिश हुई। दूसरी तरफ, उत्तर और पूर्वी भारत हीटवेव की चपेट में है। बिहार में आज एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट है। बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। राज्य में लंबे समर वेकेशन के बाद सोमवार (10) जून को स्कूल खुले थे। हालांकि, पहले ही दिन कई जगह स्टूडेंट्स और टीचर्स बेहोश हो गए। इसके बाद राज्य में 15 जून तक फिर से स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी लू चल रही है। यूपी का प्रयागराज सोमवार (10 जून) को 46.3 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद बिहार के देहरी में 45.6 और मध्य प्रदेश के सीधी में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के आया नगर में 44.7, लोधी रोड में 43.8 और पालम में 44.1 डिग्री तापमान रहा। उत्तर प्रदेश के 45 और बिहार के 24 जिलों में मंगलवार (11 जून) को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाओं के साथ हीटवेव चलने का अनुमान है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक जा सकता है। IMD के मुताबिक, गर्मी की नई लहर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों पर भी असर डाल सकती है। आगे क्या… गर्मी का असर, किस-किस पर अब बात मानसून की
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों में दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। साथ ही यह भी अनुमान जताया है कि अगर हालात ठीक रहे तो हिमाचल प्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है। मध्य प्रदेश में यह 18 जून तक एंट्री ले सकता है। फिलहाल, महाराष्ट्र में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक जब 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच बारिश का अनुमान होता है, तब यलो अलर्ट जारी किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट एक दिन में 115.6 से 204.4 मिमी के बीच होने वाली बारिश के लिए इस्तेमाल होता है। वहीं, रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है, जब क्षेत्र में 24 घंटे के दौरान 204.5 मिमी बारिश होने की संभावना होती है। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 45 जिलों में आज हीटवेव, 13 से 16 जून को रेड अलर्ट; 48 डिग्री तक जा सकता है तापमान उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक हीटवेव रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार (11 जून) और बुधवार (12 जून) को हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट और 13 से 16 जून के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवा चलेगी। तापमान 48 डिग्री और हीट इंडेक्स 52 के पार हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 7 जिलों में आज बारिश की संभावना, 14 जिलों में एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट; 15 जून के बाद मिलेगी राहत बिहार के 24 जिले मंगलवार (11 जून) को हीटवेव की चपेट में रहेंगे। इनमें 14 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में 14 जून तक एक्सट्रीम हीटवेव की चेतावनी दी है। कुछ जिलों में 11-12 जून को बारिश हो सकती है, लेकिन 14-15 जून के बाद ही गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: भोपाल-जबलपुर समेत 27 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 17-18 जून तक पहुंचेगा मानसून मध्य प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई है। राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी, बालाघाट, बैतूल समेत कई जिलों में आंधी-बारिश जारी है। मौसम विभाग ने मंगलवार (11 जून) को 6 जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। राज्य में 17-18 जून तक मानसून पहुंचेगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: प्री-मानसून की बारिश शुरू, आज 8 जिलों में आंधी-वर्षा का अलर्ट; कल से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगा तापमान मानसून गुजरात बॉर्डर के पास पहुंच गया है। इसके साथ ही राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इससे पहले सोमवार (10 जून) को उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, माउंट आबू समेत कई शहरों में दोपहर के बाद बूंदाबांदी हुई। पूरी खबर पढ़ें…