गुजरात में मानसून रुका, MP में 3 दिन बाद पहुंचेगा:नॉर्थईस्ट में बारिश का रेड अलर्ट; वाराणसी में हीटवेव से विदेशी टूरिस्ट सहित 3 की मौत

मध्य प्रदेश, राजस्थान में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। वहीं, गुजरात में चार दिन पहले एंट्री लेने के बाद मानसून रुक गया है। बीते दो दिनों में एमपी-राजस्थान के 10 जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 10-14 जून के बाद से मानसून स्थिर होने के चलते कमजोर हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है। MP और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है। IMD के मुताबिक यूपी, हरियाणा और पंजाब में हीटवेव जारी है। यूपी के वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में पारा 46.3°C दर्ज किया गया। पंजाब के अबोहर में शनिवार को पारा 47.1°C और दिल्ली में पारा 46°C रहा। IMD के मुताबिक, इन राज्यों समेत बिहार और झारखंड में 18 जून तक सीवियर हीटवेव का असर बना रहेगा। एमपी, यूपी, राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल में भी 17 जून तक हीटवेव रहेगी। वहीं, IMD ने उत्तर-पूर्वी राज्यों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16-19 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, सिक्किम के लिए आने वाले 4 दिनों तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और गरज के साथ बिजली भी चमक सकती है। सिक्किम सीएम ने मंगन का दौरा किया
सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को मंगन में तेज बारिश के बाद बिगड़ी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मंगन में 6 लोगों के मारे जाने पर दुख जताया। माजुवा में भी लैंडस्लाइड के कारण 3 लोग मारे गए और कई घायल हुए। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए, 67 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। सीएम ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद हैं, ऐसे में खाने-पीने का सामान महंगा हो गया है। हम लोगों की मदद कर रहे हैं। मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। जिन लोगों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके घर बनवाए जाएंगे। बारिश की तस्वीरें… गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ा
अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक ​​​​​​अगले 5 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। यहां मौसम बदलेगा मेघालय, असम, मणिपुर, मेघायल, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में आने वाले 3-4 दिनों तक तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट है। यहां 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम 4-5 दिन रह सकता है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। प्रमुख राज्यों के मौसम से जुड़ी खबरें पढ़ें… छिंदवाड़ा-बुरहानपुर समेत कई शहरों में आंधी-बारिश: एमपी में 2-3 दिन देरी से आएगा मानसून, अभी प्री-मानसून एक्टिविटी जारी मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। शनिवार को कई जिलों में मौसम बदल गया। छिंदवाड़ा के उमरानाला में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। रायसेन, बुरहानपुर और धार में पानी गिरा। प्रदेश में तय समय से 2-3 दिन के बाद ही मानसून की एंट्री की संभावना है। दरअसल, महाराष्ट्र समेत कई प्रदेशों में एंटर होने के बाद मानसून की दोनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ब्रांच कमजोर हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 की मौत, सात दिन में पहुंचेगा मानसून यूपी की गर्मी अब रिकॉर्ड तोड़ रही है। शाम 4 बजे प्रयागराज में 45, गोरखपुर में 42 डिग्री पारा पहुंच गया। वाराणसी में गर्मी से महिला पर्यटक समेत 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग का कहना है कि 22 जून तक यूपी में मानसून आएगा। पूर्वांचल के रास्ते मानसून यूपी में एंट्री करेगा। अभी मानसून बिहार पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, प्री-मानसून का असर बढ़ेगा, जयपुर-कोटा सहित कई जिलों में बरसात प्री-मानसून की बारिश राजस्थान को भिगोने लगी है। आज (शनिवार) 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की गई थी। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, राजस्थान में प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। 18 जून के बाद इसमें बढ़ोतरी होगी। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: रायपुर, सरगुजा संभाग में हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश से गिरे पेड़, 3 की मौत छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के सभी जिलों और रायपुर के एक दो जगहों पर हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन बाद यानी 17 जून से बारिश की गतिविधियां बढ़ेगी। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आएगी। आज रायपुर में अंधड़ चलने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: हीटवेव की चपेट में पटना समेत कई जिले, 5 जिलों में पारा 45 के पार, 2 दिन बाद राहत मिलने की उम्मीद राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिले अभी भी लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिन फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 5 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर शामिल है। पूरी खबर पढ़ें…