गुरुवार का टैरो राशिफल:कन्या राशि के लोग प्रलोभनों से दूर रहें, वर्ना हानि हो सकती है; तुला राशि के लोग अपने निर्णय पर टिके रहें

गुरुवार, 3 अक्टूबर को मेष राशि के लोग योजना बनाते समय दूरदृष्टि रखें और सकारात्मकता के साथ काम करें, तभी लाभ मिल सकता है। कन्या राशि के लोग प्रलोभनों से दूर रहें, वर्ना हानि हो सकती है। तुला राशि के लोग अपने निर्णय पर टिके रहेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – NINE OF PENTACLES योजना बनाते समय दूरदृष्टि रखने की आवश्यकता है। भविष्य से संबंधित सकारात्मकता रहेगी। दूरदृष्टि रखते हुए कामों को सुधारने के लिए वर्तमान में प्रयत्न करने होंगे। जो टारगेट आपने तय किया गया है, उसे हासिल करने में वक्त लगेगा, काम में सतर्कता बनाए रखें। करियर : काम से से संबंधित गलतियों में सुधार और डिसिप्लिन बनाए रखें। इससे काम की क्वालिटी सुधरेगी। इस कारण नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव : पार्टनर की भावनाओं को समझें, आप उनका विश्वास हासिल करने में सफल साबित होंगे। हेल्थ : सेहत सुधारने के लिए खानपान में किस प्रकार से बदलाव करना है, ये बात समझ आएगी। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 3 वृषभ – DEATH पुरानी बातें और गलत आदतों में सुधार करते समय कई कठिनाइयां आएंगी। आपकी इच्छा शक्ति की वजह से व्यक्तिगत जीवन में सुधार कर पाएंगे। प्रयत्न करने के बाद भी जो बातें कठिन महसूस होती हैं, उन्हें सुधारने के लिए किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। फिलहाल हर एक मदद स्वीकार करें। खुद को तनाव से दूर रखें। इस कारण अपेक्षित सफलता मिल सकती है। करियर : काम की जगह लोगों की नाराजगी को समझें और उसे दूर करने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप में सुधारने के लिए पुरानी बातों को बदलना होगा। हेल्थ : लो बीपी और शुगर संबंधी तकलीफ को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 मिथुन – SEVEN OF SWORDS जिन लोगों ने आप पर विश्वास किया है, उनके विश्वास को बनाए रखना आपकी जिम्मेदारी है, इस बात को समझना होगा। पैसों से संबंधित लेन-देन गलत होने की संभावना है। एक-दूसरे के लिए विश्वास की कमी और गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। केवल अपनी बातों पर ध्यान देने से रिश्तों में दरार आ सकती है। साथ में जिन बातों के साथ समझौता करना है, वे बातें जटिल बन सकती हैं। करियर : काम आसानी से पूरा होगा, फिर भी अपेक्षित धन प्राप्त होने में वक्त लगेगा। लव : पार्टनर की जो बातें आपके मन के विरुद्ध हैं, उन पर ध्यान देकर ठीक से चर्चा करनी होगी। हेल्थ : पैर दर्द की समस्या बढ़ सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 6 कर्क – TEN OF CUPS पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से प्रसन्नता प्राप्त होगी। परिवार से संबंधित जो नाराजगी है, वह दूर होगी। अभी भी अपेक्षा के अनुसार बदलाव होने में वक्त लगने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवहार जल्दी पूरे होंगे, इस वजह से चिंता दूर होगी। बड़ी खरीदारी हो सकती है। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए काम में क्या बदलाव करना है, इस बात पर ध्यान दें। करियर : काम से संबंधित नाराजगी दूर होगी और काम पर ध्यान देंगे। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बातों में अपेक्षा के अनुसार सुधार होगा। विवाह से संबंधित निर्णय अपेक्षा के अनुसार होंगे। हेल्थ : सेहत ठीक करने के लिए खानपान में बदलाव करने की जरूरत है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 सिंह – ACE OF SWORDS काम से संबंधित जो बातें कठिन हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दिन की शुरुआत से प्रयत्न करें। आज काम की वजह से व्यस्तता रहेगी। वक्त का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए हर काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यक्तिगत जीवन अपेक्षा के अनुसार होगा, इसलिए बेकार की चिंता से खुद को दूर रखें। करियर : लेखन से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग प्राप्त होगी। इसके जरिए काम की क्वालिटी को सुधारना होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित जो बातें तकलीफ का कारण बन रही हैं, उनके बारे में स्पष्ट चर्चा करें। हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 कन्या – THE DEVIL प्रलोभनों से खुद को दूर रखना होगा। पैसों से संबंधित हो रहे विवाद को तुरंत सुलझाने की जरूरत है। जो समस्या आपको महसूस हो रही है, उसे दूर करने के लिए अनुभवी लोगों का साथ प्राप्त होगा। पुराने अनुभव महत्वपूर्ण साबित होंगे। आपकी निर्णय क्षमता बेहतर बन सकती है। करियर : काम से संबंधित कुछ बातों के कारण तनाव होगा, लेकिन दिन के अंत तक ये दूर भी होगा। लव : पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ : पेट में जलन और एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 तुला – SIX OF SWORDS जिन बातों में आप समझौता कर रहे हैं, उन पर बारीकी से ध्यान देने की आवश्यकता है। जो बातें स्वभाव के विरुद्ध हैं, उनके लिए थोड़ा लचीलापन रखें। अपने निर्णय पर टिके रहें। परिवार के लोगों की भावनात्मक जरूरतों को समझकर उनकी सहायता करें। करियर : जो काम आपको प्राप्त हुआ है, उसमें स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी। लव : कोई निर्णय लेते समय परिवार के लोगों की राय जरूर लें। हेल्थ : कंधे में जकड़न महसूस होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 वृश्चिक – THE HIGH PRIESTESS अपनी प्रगति के जरिए भविष्य से संबंधित बातों में बदलाव करना आसान होगा। फिर भी कटु अनुभवों की वजह से जो डर है, उसका सामना करने की आवश्यकता होगी। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय जरूरत से अधिक जानकारी न दें। किसी व्यक्ति के साथ हुई चर्चा को गोपनीय रखें। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। लव : रिलेशनशिप ठीक होने के बाद भी व्यर्थ चिंता हो सकती है। हेल्थ : गले की खराश तकलीफ देगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 8 धनु – THE LOVERS परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय उनकी भावनात्मक जरूरतों को ध्यान में रखें। क्षमता से अधिक पैसा खर्च न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन शैली में बदलाव करते समय गलत बातों पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति की आपके प्रति जलन या नकारात्मक भावना को समझकर काम करें। करियर : उच्च शिक्षा के साथ काम करने का मौका प्राप्त होता है तो उसे स्वीकार जरूर करें। लव : विवाह से संबंधित निर्णय लेने में हड़बड़ी न हो, इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ : मसालेदार पदार्थों के सेवन से पेट से संबंधित समस्या होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 मकर – FOUR OF WANDS काम जब तक पूरा नहीं होता है, तब तक आपका ध्यान न भटकें, इस बात का ध्यान रखें। सकारात्मकता का प्रभाव जीवन पर बढ़ता नजर आएगा, इस कारण हर एक बात आसानी से पूरी होगी। लाभ प्राप्त हो सकता है, जिसके जरिए बड़ी खरीदारी करना संभव होगा। यात्रा से संबंधित योजना के कारण आनंद प्राप्त होगा। करियर : काम से संबंधित लोगों के साथ चर्चा करके निर्णय लेने की कोशिश करें। अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, इस कारण सफलता आसानी से मिलेगी। लव : परिवार में किसी व्यक्ति का विवाह जल्दी तय हो सकता है। हेल्थ : सिर में भारीपन महसूस होगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर 1 कुंभ – NINE OF SWORDS अपनी अपेक्षाओं का दबाव बढ़ेगा। इस कारण नकारात्मक विचारों का प्रभाव जीवन पर बढ़ेगा। पुरानी बातों से अधिक वर्तमान की बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। जरूरी प्रयत्न जारी रखें। किसी भी व्यक्ति से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। इसलिए किसी से अपेक्षा न रखें। करियर : नए व्यापार की शुरुआत करते समय जिन लोगों के साथ आप काम करेंगे, उनकी निष्ठा को परखने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप में हुए विवाद के कारण के कारण को समझें और रिश्ते सुधारें। हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 5 मीन – JUDGEMENT व्यक्तिगत जीवन सुधारने का रास्ता प्राप्त होगा और इसी मार्ग पर चलते हुए आप खुद में सुधार कर पाएंगे। नई बातों को सीखेंगे और आध्यात्मिक बातों पर ध्यान देंगे। संयम बनाए रखें। यात्रा से संबंधित निर्णय जल्दी ही लिए जाएंगे। मित्रों के साथ जो नकारात्मकता महसूस हो रही है, वह दूर होगी। करियर : जो काम आप कर रहे हैं, उसके विस्तार के बारे में विचार करें। लव : पार्टनर और परिवार के लोग एक-दूसरे की बातों को समझने की कोशिश करें, इस कारण पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हेल्थ : इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश करें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4