चैंपियंस ट्रॉफी में PAK vs BAN- टॉस थोड़ी देर में:दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर, दोनों को पहली जीत की तलाश; बारिश की 75% आशंका

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मैच आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। यह दोनों का आखिरी ग्रुप मुकाबला है। पाकिस्तान और बांग्लादेश को पहली जीत की तलाश है। पाकिस्तान को पहले मैच में न्यूजीलैंड और दूसरे में भारत ने हराया था। वहीं, बांग्लादेश को पहले मुकाबले में भारत और दूसरे में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। मैच डिटेल्स, नौवां मैच
PAK vs BAN
तारीख: 27 फरवरी
स्टेडियम: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम
टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), इमाम उल हक, सऊद शकील, बाबर आजम, सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद। बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तंजिद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और मुस्तफिजुर रहमान।