छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 30 नक्सलियों को मारे जाने की खबर है। शुक्रवार को दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सर्च ऑपरेशन में 14 नक्सलियों के शव मिले हैं। वहीं AK-47, एसएलआर समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में हुई है। इस दौरान शव और ऑटोमैटिक वेपन्स बरामद हुए। एक दिन पहले नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले से जवानों को एंटी नक्सल ऑपरेशन पर भेजा गया था। 14 नक्सलियों के शव बरामद
शुक्रवार को जंगल में 2 घंटे तक रुक-रुककर फायरिंग होती रही। इसके बाद जब फायरिंग रुकी तो सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने शाम 6 बजे तक 14 नक्सलियों के शव समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की संख्या 23 बताई जा रही है। इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। आज ही CM भी दंतेवाड़ा दौरे पर थे
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी आज ही दंतेवाड़ा दौरे पर थे। यहां शुक्रवार को उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ 167.21 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। स्व-सहायता समूह की बहनों को बसों के संचालन की चाबी भी सौंपी। सुकमा से नक्सल सामग्री बरामद
इधर सुकमा जिले में कल मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में नक्सलियों की सामग्री बरामद की गई थी। यहां 10 दिन में कल दूसरी बार मुठभेड़ हुई। 10 दिन पहले 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एनकाउंटर में 2 नक्सलियों को ढेर किया गया था। हालांकि दोनों शव को उनके साथी अपने साथ ही ले गए। एक महीने पहले 3 महिला नक्सली ढेर
29 अगस्त को नारायणपुर और कांकेर बॉर्डर पर अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 3 वर्दीधारी महिला नक्सलियों को ढेर किया गया था। इनकी शिनाख्त उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी और PLGA कम्पनी नंबर 05 के सदस्य के रूप में हुई। 160 से ज्यादा नक्सली अब तक मारे गए
2024 में अब तक 160 से ज्यादा नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुन्दरराज पी ने दंतेवाड़ा मुठभेड़ से पहले बताया था कि बस्तर संभाग में मानसून सीजन में ही 212 से ज्यादा नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 201 नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। इससे संबंधित ये खबरें भी पढ़ें…