जयपुर-देहरादून फ्लाइट का 18 हजार फीट ऊंचाई पर इंजन फेल:70 पैसेंजर सवार थे, 30 मिनट अटकी रहीं सांसें; दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर-देहरादून की इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E-7468) का 18 हजार फीट पर एक इंजन फेल हो गया। फ्लाइट में 70 पैसेंजर थे। प्लेन की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खराब इंजन के साथ प्लेन हवा में करीब 30 मिनट रहा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। दरअसल, इंडिगो एयरलाइंस के विमान को 19 नवंबर शाम जयपुर एयरपोर्ट से शाम 5:55 पर देहरादून के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन तकनीकी कारणों की वजह से विमान ने तय वक्त से 40 मिनट देरी से 6:35 पर देहरादून के लिए उड़ान भरी। इसके करीब 25 मिनट बाद ही विमान के इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने एयर दिल्ली के ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) से संपर्क कर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। इसके करीब 30 मिनट बाद ATC दिल्ली ने इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी। यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से देहरादून भेजा
फ्लाइट रात करीब 8:10 मिनट पर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुई। इस दौरान पैसेंजर की सांसें फूली रहीं। सभी यात्रियों को सुरक्षित एयरपोर्ट टर्मिनल में लाया गया। फिर उन्हें दूसरी फ्लाइट से देहरादून भेजा गया। दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि इंडिगो की जयपुर-देहरादून उड़ान 6E-7468 को उसके ATR टर्बोप्रॉप विमान (VT-IRA) के इंजन में खराबी आने के बाद दिल्ली डायवर्ट किया गया था। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर से देहरादून जाने वाली फ्लाइट 6E-7468 को तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली डायवर्ट किया गया। 11 अक्टूबर: एअर इंडिया विमान का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हुआ था, त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग
एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। 11 अक्टूबर की शाम 5.40 पर उड़ान भरते ही प्लेन का हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इसके बाद से ही प्लेन करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर काटता रहा। इसके बाद करीब 8.15 बजे प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई। विमान में 141 पैसेंजर-क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें… ——– एयरलाइंस की अव्यवस्था से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 1. इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर में छोड़कर चले गए पायलट:ड्यूटी टाइम पूरा हो गया था; 180 पैसेंजर 9 घंटे तक परेशान होते रहे पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए हैं। फ्लाइट में सवार 180 से ज्यादा पैसेंजर 9 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। इसके बाद उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. ड्यूटी आवर्स खत्म होने पर पायलट ने छोड़ा विमान: जयपुर एयरपोर्ट पर 300 से ज्यादा यात्री हुए परेशान, दिल्ली से डायवर्ट की गई थीं फ्लाइट दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से हनोई से दिल्ली आ रही वियतजेट एयरलाइंस की फ्लाइट (संख्या VJ-971) को जयपुर डायवर्ट किया गया था। 19 जनवरी की देर रात 2 बजे ड्यूटी आवर्स पूरे होने की वजह से पायलट ने विमान छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…