जरूरत की खबर- नवरात्रि में झटपट बनने वाली 4 डिश:त्योहार में जब अचानक मेहमान घर आ जाएं तो 10 मिनट में बनाएं ये आसान

त्योहारों का मौसम अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। ये खुशियां बनती हैं, एकजुट होने से, जश्न मनाने से और स्वादिष्ट भोजन करने से। त्योहार आते ही घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। हम मेहमान नवाजी में और घर आए अतिथियों को स्पेशल फील कराने के लिए ढेरों तैयारियां करने में जुट जाते हैं। इसमें सबसे अहम रोल होता है स्वादिष्ट व्यंजनों का। अगर कोई मेहमान अचानक घर आ जाए और उन्हें जल्दी-जल्दी कुछ अच्छा बनाकर खिलाना हो तो यह एक बड़ा टास्क हो जाता है। वैसे तो किसी भी व्यंजन को बनाने में लगभग 30-40 मिनट लग ही जाता है, लेकिन कैसा हो, अगर त्योहारों में आप कुछ रेसिपी झटपट बना लें। यानी कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर और एडवांस तैयारी करके आप सिर्फ 10-15 मिनट में इन्हें तैयार कर लें। तो आज जरूरत की खबर में बात करेंगे, त्योहार के मौसम में 15 मिनट में बनने वाली कुछ आसान रेसिपीज की। जानेंगे इसकी पूरी विधि और जल्दी बनाने की ट्रिक। साबूदाना वड़ा- स्वाद भी, सेहत भी साबूदाना वड़ा भारतीय व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है। इसे साबूदाना, आलू और मूंगफली के साथ बनाया जाता है। हालांकि इसकी तैयारी में बहुत समय लगता है। साबूदाना भिगोने से लेकर उसकी चटनी बनाने तक। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि यह कैसे मिनटों में बन सकता है। तो हम आपको इसकी आसान ट्रिक बता रहे हैं। पहले देखिए, इसकी रेसिपी। बनाने की विधि थोड़ा सूजी का मीठा हलवा हो जाए गर्मागर्म सूजी का हलवा किसे पसंद नहीं होता। यह एक सदाबहार डिश है, जिसे आप किसी भी मौसम में खा सकते हैं। खासकर त्योहार के मौसम में तो इसका स्वाद कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है। दस मिनट में हलवा बनाने की ट्रिक सीखेंगे, लेकिन पहले देखिए उसकी रेसिपी- बनाने की विधि बेसन के पकौड़ों की बात ही अलग है बेसन के पकौड़ों का नाम सुनते से ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। चाय के साथ गर्मागर्म पकौड़ों के जायके का स्वाद ही अलग होता है। फटाफट पकौड़े बनाने की ट्रिक भी वही है यानी एडवांस तैयारी। पहले रेसिपी देखिए, फिर ट्रिक बताएंगे। बनाने की विधि बनाने की विधि तो ये चारों रेसिपीज इंजॉय करिए। आपको नवरात्रि की बहुत सारी शुभकामनाएं। ………………………
नवरात्रि से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए

1.रिलेशनशिप- नवरात्रि व्रत के दौरान पार्टनर को कैसे करें सपोर्ट:डाइट का ध्यान रखें, हाइड्रेटेड रहें नवरात्रि का पावन पर्व शुरु हो गया है। इन नौ दिनों में बहुत से लोग देवी मां की प्रसन्नता के लिए व्रत रखते हैं। हालांकि नौ दिनों तक व्रत रखना कोई आसान बात नहीं है। व्रत करना वास्तव में एक बड़ी चुनौती है क्योंकि इस दौरान व्यक्ति को संयमित जीवन जीना पड़ता है। खाने में परहेज से लेकर पूजा-पाठ करने तक व्यक्ति को खुद पर नियंत्रण रखना होता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर सपोर्टिव है तो ये थोड़ा आसान हो जाता है। पढ़िए पूरी खबर… 2. रिलेशनशिप- इस नवरात्रि मां दुर्गा से सीखें 9 बातें:धैर्य, सहनशीलता, शक्ति और साहस, रिश्तों से लेकर नौकरी तक हर जगह काम आएंगी नवरात्रि भारत में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। यह सिर्फ उपवास, गरबा और भक्ति के बारे में नहीं है। इस त्योहार को आध्यात्मिक चिंतन, पवित्रता और खुद में बदलाव लाने से भी जोड़ा जाता है। यह ऐसा पर्व है, जिसमें हर मनुष्य अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश कर सकता है। पढ़िए पूरी खबर…