आज देश भर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन तिल और गुड़ से बनी चीजों को खाने का विशेष महत्व है। इनके बिना यह त्योहार अधूरा माना जाता है। इस मौसम में तिल और गुड़ से बनी चीजें सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। यही वजह है कि लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे पर्वों पर इन्हें खाने की परंपरा है। हालांकि बाजार में मिलने वाले तिल और गुड़ में मिलावट भी हो सकती है। इसे खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए तिल-गुड़ खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे मिलावटी तिल और गुड़ की? साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: -डॉ. पूनम तिवारी, सीनियर डाइटीशियन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ -चतुर्भुज मीणा, स्टेट फूड एनालिस्ट, झारखंड सवाल- मकर संक्रांति पर तिल खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- मकर संक्रांति पर देश के विभिन्न हिस्सों में तिल खाने की परंपरा है। कुछ लोग तिल के लड्डू खाना पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को तिल की गजक बेहद पसंद आती है। इस मौसम में तिल खाने के कई फायदे हैं। हालांकि मकर संक्रांति के मौके पर तिल की डिमांड बढ़ने से उसमें मिलावट होने की आशंका रहती है। मिलावटखोर अधिक मुनाफा कमाने के लालच में तिल में मिलावट करते हैं। मिलावटी तिल खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि तिल में मिलावट है या नहीं, इसकी कुछ तरीकों से जांच कर सकते हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- मकर संक्रांति पर गुड़ खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? जवाब- मकर संक्रांति के दिन तिल के साथ-साथ गुड़ खाने की भी परंपरा है। गुड़ आयरन का अच्छा सोर्स है। सर्दियों में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद है। गुड़ खाने से पाचन तंत्र दुरूस्त रहता है। साथ ही यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है। हालांकि यह सभी फायदे तभी हैं, जब गुड़ मिलावटी न हो। मिलावटखोर मुनाफा कमाने के चक्कर में गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट, सोडियम बाइकार्बोनेट, चीनी और सेफोलाइट जैसी चीजों की मिलावट करते हैं। यह सभी चीजें हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए गुड़ खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे दिए ग्राफिक से समझिए कि असली और मिलावटी गुड़ में क्या अंतर है। सवाल- ठंड के दिनों में तिल खाना कितना फायदेमंद है? जवाब- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के रेकमंडेशन के मुताबिक, एक एडल्ट को प्रतिदिन 30 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। अगर आप दो तिल के लड्डू यानी तकरीबन 30 ग्राम तिल रोज खाते हैं तो इससे आपके फाइबर की जरूरत का 12% हिस्सा पूरा हो जाएगा। वहीं ठंड के दिनों में तिल खाने के कई फायदे हैं। जैसेकि- सवाल- सर्दियों में गुड़ को अपनी डाइट में क्यों शामिल करना चाहिए? जवाब- सर्दियों के मौसम में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद है। इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आमतौर पर गुड़ को नेचुरल स्वीटनर के रूप में जाना जाता है। इसे चीनी के मुकाबले बहुत कम प्रोसेस किया जाता है, जिससे इसमें नेचुरल न्यूट्रिएंट्स बरकरार रखते हैं। सर्दियों में नियमित गुड़ खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे खांसी-सर्दी, अपच जैसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचा जा सकता है। सवाल- मिलावटी गुड़ किन हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है? जवाब- मिलावटी गुड़ में मिलाए गए हानिकारक केमिकल्स पेट दर्द और उल्टी का कारण बन सकते हैं। साथ ही इससे स्किन एलर्जी का भी खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक मिलावटी गुड़ खाने से लिवर और किडनी से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। सवाल- सर्दियों में किन लोगों को तिल और गुड़ से बनी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए? जवाब- सीनियर डाइटीशियन डॉ. पूनम तिवारी बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए तिल खाना फायदेमंद है। हालांकि उन्हें गुड़ और तिल के लड्डू खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल गुड़ की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए। जैसेकि- …………….
जरूरत की ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- कहीं आपकी कॉफी में गोबर तो नहीं:30% फूड सैंपल टेस्ट में फेल, मिलावट से सेहत को खतरा 1 जनवरी से लेकर 30 अगस्त के बीच पूरे राजस्थान से 16691 फूड सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 27% चीजों में गंभीर मिलावट पाई गई।
हमारे-आपके किचन तक पहुंच चुके ये खाद्य पदार्थ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…
जरूरत की ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- कहीं आपकी कॉफी में गोबर तो नहीं:30% फूड सैंपल टेस्ट में फेल, मिलावट से सेहत को खतरा 1 जनवरी से लेकर 30 अगस्त के बीच पूरे राजस्थान से 16691 फूड सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 27% चीजों में गंभीर मिलावट पाई गई।
हमारे-आपके किचन तक पहुंच चुके ये खाद्य पदार्थ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…