मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक किसी को भी हो सकती है। छाले जीभ, होंठ, मुंह या गले के अंदर वाले हिस्से पर होते हैं। छाले होने पर खाना-पीना तो छोड़िए, लोगों को बोलने तक में परेशानी होती है। अधिकांश मामलों में छाले कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर छाले बार-बार हो रहे हैं या ठीक होने में ज्यादा समय लग रहा है तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। इसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। तो चलिए, आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि मुंह में बार-बार छाले होने के क्या कारण हैं? एक्सपर्ट: डॉ. उर्वी महेश्वरी, फिजिशियन, जायनोवा शेलबी हॉस्पिटल, मुंबई सवाल- बार-बार मुंह में छाले होने के क्या कारण हैं?
जवाब- अक्सर मुंह के छाले पोषक तत्वों की कमी या खराब लाइफस्टाइल के कारण होते हैं। कुछ लोगों को विटामिन B12, आयरन और फोलिक एसिड की कमी से छाले हो सकते हैं। इसके अलावा पाचन संबंधी समस्याएं होने पर भी छाले हो सकते हैं। वहीं ज्यादा मसालेदार या ऑयली फूड खाने से पेट में एसिड बढ़ सकता है, जिससे छाले हो सकते हैं। महिलाओं में पीरियड्स के दौरान हॉर्मोनल बदलाव होने पर भी छाले हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ अन्य वजहें भी हैं। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- क्या छाले किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं?
जवाब- मुंह में बार-बार छाले होना या लंबे समय तक छाले बने रहना इस बात का संकेत है कि हमारे शरीर में सब कुछ सामान्य नहीं है। यह कई गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। जैसेकि- शरीर में पोषक तत्वों की कमी
मुंह में बार-बार छाले होना विटामिन B12, आयरन, जिंक, विटामिन C, फोलिक एसिड (विटामिन B9) की कमी का संकेत हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं
पाचन तंत्र का सही तरीके से काम करना हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। गैस, कब्ज, एसिडिटी, दस्त जैसी समस्याएं भी मुंह के छाले का कारण बन सकती हैं। कमजोर इम्यून सिस्टम
इम्यून सिस्टम कमजोर होने पर शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। इससे मुंह में छाले हो सकते हैं और उन्हें ठीक होने में ज्यादा समय लग सकता है। सवाल- मुंह के छालों और डाइजेशन सिस्टम का क्या कनेक्शन है?
जवाब- जब पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है या उसमें किसी तरह की गड़बड़ी होती है तो इसका असर मुंह में भी दिखता है। लंबे समय तक कब्ज की समस्या रहने से शरीर में टॉक्सिन्स सब्सटेंस जमा हो जाते हैं, जिससे मुंह में छाले होने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही पेट में ज्यादा एसिड बनने से एसिडिटी बढ़ जाती है, जो मुंह के छालों का कारण बनती है। सवाल- क्या छाले मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं?
जवाब- फिजिशियन डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि कुछ मामलों में छाले मुंह के कैंसर का लक्षण हो सकते हैं, लेकिन हर छाला कैंसर का संकेत हो, ऐसा जरूरी नहीं है। आमतौर पर साधारण छाले (माउथ अल्सर) कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं, जबकि कैंसर से जुड़े छाले लंबे समय तक बने रहते हैं, जिनके कुछ खास लक्षण हो सकते हैं। जैसेकि- सवाल- मुंह में छाले होने पर खाने-पीने में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
जवाब- मुंह में छाले होने पर मिर्च-मसाले, अचार और तली भुनी खाने-पीने की चीजों से परहेज करना चाहिए। इससे छालों में जलन बढ़ सकती है। इसके अलावा नींबू, संतरा, टमाटर, अनानास जैसे खट्टे फल एसिडिक होते हैं। छाले होने पर इन्हें खाने से बचना चाहिए। साथ ही गर्म चाय, कॉफी या सूप छालों में जलन दे सकते हैं। छाले होने पर और किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। इसे नीचे दिए ग्राफिक में देखिए- सवाल- मुंह में छालों न हों, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- मुंह में छालों से बचने के लिए आपको अपने खानपान, लाइफस्टाइल और ओरल हाइजीन का खास ध्यान रखना चाहिए। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए- सवाल- आमतौर पर छाले कितने दिनों में ठीक हो जाते हैं?
जवाब- फिजिशियन डॉ. उर्वी महेश्वरी बताती हैं कि आमतौर पर 7 से 14 दिनों के भीतर छाले ठीक हो जाते हैं। अगर छाले 2-3 सप्ताह से अधिक समय तक बने रहें या बार-बार हो रहे हैं तो यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। सवाल- मुंह के छाले का क्या इलाज है?
जवाब- अगर छाले किसी बैक्टीरियल या वायरल इन्फेक्शन (जैसे हर्पीस वायरस) के कारण हुए हैं तो डॉक्टर एंटीबायोटिक या एंटीवायरल दवाएं दे सकते हैं। वहीं डॉक्टर छालों के इलाज के लिए जैल या क्रीम लिख सकते हैं, जो दर्द कम करते हैं और छालों को जल्दी ठीक करते हैं। अगर छाले विटामिन B12, फोलिक एसिड या आयरन की कमी से हो रहे हैं तो डॉक्टर विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। ……………… ओरल हेल्थ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए सेहतनामा- ओरल हेल्थ खराब हो तो याददाश्त जा सकती है:मुंह के कीटाणुओं से बढ़ता बीमारियों का जोखिम, जानें हर सवाल का जवाब ऑक्सफोर्ड एकेडमिक्स के हेल्थ जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, मुंह के इन बैक्टीरिया का ब्रेन हेल्थ से सीधा कनेक्शन है। कुछ खास तरह के बैक्टीरिया डिमेंशिया यानी मेमोरी लॉस का कारण बन सकते हैं। इनके कारण अल्जाइमर्स हो सकता है। पूरी खबर पढ़िए…