जॉब एजुकेशन बुलेटिन:यंत्र इंडिया लिमिटेड में 10वीं पास की 3883 वैकेंसी; UP में नर्स के 5272 पदों पर भर्ती निकली

नमस्कार, आज टॉप जॉब्‍स में बात UPSSSC और यंत्र इंडिया लिमिटेड में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में जानेंगे CRS ऐप के बारे में और टॉप स्टोरी में बात ICAI CA 2024 रिजल्ट की। करेंट अफेयर्स 1. जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया
केंद्र सरकार ने सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम मोबाइल ऐप (CRS ऐप) लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए घर बैठे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इस ऐप को देश के रजिस्ट्रार जनरल एंड सेंसस कमिश्नर यानी महापंजीयक और जनगणना आयुक्त ने तैयार किया है। जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2023 के अनुसार, 1 अक्टूबर, 2023 से देश भर में आधिकारिक रूप से जितनी मौतें और जन्म हुए हैं, उन्हें केंद्र के पोर्टल dc.crsorgi.gov.in पर रजिस्टर किया जाना है। 2. इंडियन रेलवे ने स्विट्जरलैंड के DETEC के साथ MoU साइन किए
इंडियन रेलवे ने 29 अक्टूबर को ‘फेडरल डिपार्टमेंट ऑफ द एनवायरनमेंट, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन ऑफ द स्विस कॉन्फिडरेशन यानी DETEC के साथ एक MoU साइन किया। ये समझौता तकनीकी सहयोग और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को बढ़ाने के लिए किया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किए गए इस MoU को रेल मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से अप्रूवल मिला है। ये इंडियन रेलवे को टेक्नोलॉजी शेयरिंग, ट्रैक का मेंटेनेंस, मैनेजमेंट और कंस्ट्रक्शन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए कंप्रिहेंसिव फ्रेमवर्क प्रोवाइड करेगा। दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें… टॉप जॉब्स 1. यूपी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 5272 पदों पर भर्ती
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (ANM) के 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : 2. यंत्र इंडिया लिमिटेड में 3883 पदों पर निकली भर्ती
सरकारी रक्षा कंपनी, यंत्र इंडिया लिमिटेड ने ITI और नॉन ITI अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप एक साल के लिए होगी। आयु सीमा : एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : सिलेक्शन प्रोसेस : अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें… टॉप स्टोरी 1. MP को 300 नई MBBS सीट्स की सौगात
मंगलवार को धनतेरस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के मेडिकल एजुकेशन के लिए कई सौगात दीं। मध्य-प्रदेश में पांच नए नर्सिंग कॉलेज बनाने के लिए 16-16 करोड़ रुपए दिए गए। यह नर्सिंग कॉलेज शिवपुरी, रतलाम, खंडवा, राजगढ़ और मंदसौर जिलों में बनाएं जाएंगे। मंदसौर, नीमच और सिवनी में तीन नए मेडिकल कॉलेज इस्टैबलिश किए जाएंगे, जिसमें हर मेडिकल कॉलेज में 100-100 MBBS सीट्स होंगी यानी पूरे प्रदेश में 300 MBBS सीट्स बढ़ाई जा रही हैं। इसी के साथ मध्य-प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 40 हो जाएगी। 2. CA इंटरमीडिएट 2024 का रिजल्ट जारी
ICAI ने CA इंटरमीडिएट एग्जाम 2024 सितंबर एडिशन का रिजल्ट जारी कर दिया है। मुंबई की पारामी उमेश ने फर्स्ट रैंक, चैन्नई की तान्या गुप्ता ने सेकेंड रैंक और नई दिल्ली की विधि जैन ने थर्ड रैंक हासिल की है। ICAI से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ये पहला मौका है जब टॉप की तीनों पोजिशन्स पर महिला कैंडिडेट्स रही हैं। यह इस बात का संकेत है कि CA प्रोफेशन बदल रहा है। इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…