झारखंड की 38 सीटों पर 68.45% वोटिंग:JMM विधायक और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की, कल्पना की सीट पर भी बवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई। रात 12 बजे तक अपडेट हुए डेटा के मुताबिक वोटिंग का प्रतिशत 68.45% है। हालांकि फाइनल आंकड़ा आना अभी बाकी है। 2019 के चुनाव में यहां 67.04% वोटिंग हुई थी। वहीं, शाम साढ़े चार बजे गिरिडीह के होली स्कूल के बूथ पर JMM और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोग बोगस वोटिंग कर रहे थे, इसका भाजपा समर्थकों ने विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू से भी धक्का-मुक्की हुई। इससे पहले दोपहर में भाजपा ने गांडेय विधानसभा के कुंडलवादाह के बूथ नंबर 282 और 338 के पोलिंग एजेंटों पर JMM के पक्ष में मतदान कराने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया है। भाजपा ने CCTV फुटेज भी जारी किया है। गांडेय सीट से सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मैदान में हैं। इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ी। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ी। राज्यवार चुनाव के अपडेट्स जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें… 5 राज्यों की 15 विधानसभा, 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर वोटिंग उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर वोटिंग… झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाइए…