कांग्रेस की आज दिल्ली में 3 चुनावी जनसभा होगी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 2 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी दोपहर 3 बजे सदर बाजार विधानसभा में जनसभा करेंगे। वहीं, प्रियंका दोपहर 3 बजे चांदनी चौक विधानसभा और शाम 5 बजे नए नई दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता को वोट देने की अपील करेंगी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।