दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई थी। योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- योजना को लागू करने के लिए इस साल 5100 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। हम पंजीकरण शुरू करेंगे और इस योजना को लागू किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 हजार रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है। 3 पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें… अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा
इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी। —————————————- दिल्ली की राजनीति से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली CM बोलीं- बजट सत्र 24-26 मार्च के बीच होगा, सुझाव के लिए मेल और वॉट्सऐप नंबर जारी किए दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 24 से 26 मार्च के बीच होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उनके साथ कैबिनेट के 6 मंत्री भी मौजूद थे। रेखा गुप्ता ने बजट के लिए दिल्ली के लोगों से सुझाव मांगा है। पूरी खबर पढ़ें …