देवी भागवत महापुराण की सीख:अच्छे आचरण से ही प्रसन्नता, लंबी आयु, घर-परिवार में प्रेम मिलता है और हमारे पाप दूर होते हैं

आज नवरात्रि का दूसरा दिन है। ये पर्व 11 अक्टूबर तक चलेगा। इन दिनों में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पूजा के साथ ही इन दिनों में देवी दुर्गा की कथाएं पढ़नी-सुननी चाहिए। देवी भागवत महापुराण का पाठ करना चाहिए। देवी भागवत पुराण में देवी दुर्गा के बारे में और सुखी जीवन के सूत्रों के बारे बताया गया है। देवी भागवत पुराण के 11वें स्कंध में ऐसे सूत्र बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन की सभी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। इस अध्याय में भगवान नारायण और नारदमुनि के संवाद हैं। जानिए इस पुराण की कुछ खास सीख…