नई दिल्ली भगदड़ 14 PHOTOS में:फुटओवर ब्रिज पर बेहोश पड़े लोग, हर तरफ बिखरे दिखे बैग-चप्पल और कपड़े, लोग अपनों को खोजते रहे

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि सीढ़ियों पर जूते-चप्पल और कपड़े बिखरे हैं। वहीं, कुछ यात्री सीढ़ियों और फर्श पर बेहोशी की हालत में दिख रहे हैं। कुछ लोग बेहोश यात्रियों को CPR दे रहे हैं, जबकि कुछ बेहाल होकर अपने परिजनों को खोजते दिखे। इस हादसे को 14 फोटोज से सिलसिलेवार समझिए… —————————————————- भगदड़ से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें … नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 17 की मौत; महाकुंभ जाने वाली 2 ट्रेनें लेट होने से भीड़ बढ़ी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 9:26 बजे भगदड़ से 17 लोगों की मौत हो गई, इनमें 3 बच्चे हैं। 10 से ज्यादा लोग घायल हैं। लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल ने मौतों की पुष्टि की है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक ट्रेन का प्लेटफॉर्म बदलने की घोषणा के बाद भारी भीड़ में भगदड़ मच गई। पूरी खबर पढ़ें…