नाग चैतन्य-सामंथा के तलाक पर की थी विवादित टिप्पणी:पिता नागार्जुन ने मिनिस्टर कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया

साउथ के फेमस कपल रहे नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु के तलाक को लेकर तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने विवादित बयान दिया था। ऐसे में अब एक्टर के पिता नागार्जुन अक्किनेनी ने तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। बता दें, सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) के लीडर केटी रामा राव को इस तलाक के पीछे का कारण बताया था।