रायबरेली – उ.प्र.
निराला शब्द संवाद मंच एवं हिन्दी साहित्य भारती गोरक्ष प्रान्त का संयुक्त काव्य सम्मेलन उदित नारायण इण्टरमीडिएट कालेज पडरौना- कुशीनगर के सभागार मे जो रेलवे स्टेशन पडरौना के सामने स्थित है उसमें आयोजित किया गया।

डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम के संयोजन एवं इंद्रेश बहादुर सिंह भदौरिया इंद्रेश रायबरेली की अध्यक्षता में 12 अप्रैल 2026 को पड़रौना (कुशीनगर) में आयोजित निराला शब्द सम्मान 2025 के अंतर्गत देश भर से आये हुए लगभग 150 से अधिक रचनाकारों ने काव्य पाठ किया था। पड़रौना के नगर अध्यक्ष विनय जायसवाल, काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी के कुल सचिव डॉ इंद्रजीत तिवारी ‘निर्भीक’ एवं डॉ सिद्धि नाथ शर्मा द्वारा रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली समूह (भारत) के कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा द्वारा उत्कृष्ट काव्य-पाठ के लिए “निराला काव्य श्री सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। अंगवस्त्र के रूप में शाल,प्रशस्ति-पत्र, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक दा ओमप्रकाश द्विवेदी ‘ओम’, मुख्य अतिथि के रूप प्रो. डॉ बैद्यनाथ मिश्र जयप्रकाश विश्व विद्यालय छपरा (बिहार), डॉ शिवनाथ सिंह ‘शिव’ संस्थापक/अध्यक्ष रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अंतर्राष्ट्रीय विश्व विद्यालय के कुलपति एवं अखिल भारतीय कलाकार परिषद एवं काशी हिंदी विद्या पीठ के कुल सचिव डॉ इंद्रजीत तिवारी निर्भीक द्वारा संयुक्त रूप से सभी रचनाकारों को सम्मानित किया गया।

रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच समूह (भारत) के कवि एवं केन्द्रीय मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा को ‘निराला काव्य श्री सम्मान 2025’ से सम्मानित किए जाने पर कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति, सन्तकबीर नगर, कवि राजेन्द्र बहादुर सिंह ‘हंस’ खलीलाबाद, संरक्षक एवं मुख्य प्रशासक रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के डॉ सुधीर श्रीवास्तव गोंडा, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी सुमन, डॉ शिवपाल सिंह उन्नाव, उनके ईष्ट मित्रों के अलावा कई साहित्यकारों एवं मनीषियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

आपको बताते चले कि इससे पहले भी आपको कई सम्मानों से सम्मानित किए जा चुके हैं। कलम कृपाण की धनी वैसवारा की धरती में जन्मे डॉ राम लखन वर्मा साहित्य के क्षेत्र में, मीडिया एवं समाज की सेवा कर रहे हैं जिनका सफर अभी भी अनवरत रूप से जारी है। कार्यक्रम का समापन अंत मे राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।