पर्थ टेस्ट- तीसरे दिन का खेल कुछ देर में होगा:भारत 218 रन से आगे, यशस्वी सेंचुरी के करीब; राहुल भी फिफ्टी लगा चुके

भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया पर 218 रन की बढ़त बना ली है। रविवार को मुकाबले का तीसरा दिन है। दिन का खेल कुछ ही देर में शुरू होगा। टीम ने शनिवार को दूसरी पारी में बिना नुकसान के 172 रन बनाए थे। यशस्वी जायसवाल 90 और केएल राहुल 62 रन पर नाबाद लौटे। दोनों 346 गेंद में 172 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप कर चुके थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 104 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह भारत को पहली पारी के बाद 46 रन की बढ़त मिली थी। भारतीय टीम ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। भारत-ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: जसप्रीत बुमराह (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्‌डी, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन​​​​​​।