भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को आज रात को (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) AIIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पूर्व पीएम 91 वर्ष के हैं। वे 2004 से लेकर 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। डॉ. सिंह की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी जांच कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…