बागपत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। इससे भगदड़ जैसे हालात हो गए। हादसे में 80 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। 6 की मौत हो गई है। कई की हालत गंभीर है। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। हादसा निर्वाण महोत्सव में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। हादसा बागपत शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में हुआ है। हादसे की 3 तस्वीरें हादसे की पल-पल की खबर के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…