भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया:श्रीलंकाई बैटर्स ने महज 3 रन का टारगेट दिया था, सूर्यकुमार ने पहली बॉल पर चौका मारकर जिताया

भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंकाई टीम ने सुपर ओवर में महज 3 रन का टारगेट दिया था, जिसे सूर्यकुमार ने पहली बॉल पर चौका मारकर हासिल कर लिया। पल्लेकेले के मैदान पर भारत ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका भी 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन ही बना सका और मैच टाई हो गया। श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन चाहिए थे। कप्तान सूर्य़ा खुद गेंदबाजी करने आए और 6 गेंदों पर 5 रन ही दिए। उन्होंने दो विकेट भी लिए। 19वें ओवर में रिंकू सिंह ने 2 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मैच का स्कोरकार्ड….