भारत-बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन भी बारिश से प्रभावित होगा। कानपुर में रविवार को सुबह भी बारिश हुई है। मैदान को जल्दी सुखाने के लिए 3 सुपर सॉपर लगाए गए हैं, इतना ही नहीं, लगभग 100 कर्मचारी भी मैदान पर उतारे गए हैं। फिर भी मैच तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। ऐसे में लंच टाइम तक तीसरे दिन का खेल शुरू होने की उम्मीद है। मुकाबले के शुरुआती 2 दिन बारिश से प्रभावित रहे हैं। शनिवार, 28 सितंबर को मैच के दूसरे दिन एक भी बॉल नहीं डाली जा सकी। जबकि 27 सितंबर को मुकाबले के पहले दिन जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। अब तक सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो सका। इनमें बांग्लादेश ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक 40 और मुश्फिकुर रहीम 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। 2 मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम इंडिया ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रविचंद्रन अश्विन ने LBW किया। उन्होंने शांतो और मोमिनुल की फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। इससे पहले, आकाश दीप ने शादमान इस्लाम (24 रन) और जाकिर हसन (शून्य) को आउट किया। कानपुर से लाइव अपडेट- स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ाई, ATS कमांडो तैनात भारत-बांग्लादेश मैच का स्कोरकार्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह। बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद।