अफ्रीका महाद्वीप के देश माली में अवैध सोने की खदान ढहने से कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। लोकल अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया कि हादसे की वजह से कई लोग पानी में गिर गए। माली अफ्रीका के सबसे ज्यादा सोना खनन करने वाले देशों में शामिल हैं। यह अक्सर अवैध रूप से सोना खोजने की तलाश में लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। जनवरी में दक्षिणी माली में एक सोने की खदान में भूस्खलन से कम से कम 10 लोग मारे गए थे और कई अन्य लापता हो गए थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी आज की अन्य बड़ी खबरें… बांग्लादेश में 41 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, पिछले साल आंदोलन के दौरान छात्रों पर हिंसा का आरोप बांग्लादेश में पिछले साल हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हिंसा करने के आरोप में 41 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक इस मामले में करीब 1100 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बांग्लादेश में पिछले साल छात्रों ने तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना का तख्तापलट करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया था। सुरक्षा बलों ने इसे दबाने के लिए हिंसा सहारा लिया था। UN का दावा है कि इस कार्रवाई में 1400 लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें ज्यादातर लोगों की मौत के पीछे सुरक्षा बलों की गोलीबारी जिम्मेदार है। यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा को अगले महीने फांसी होगी, राष्ट्रपति ने सजा को मंजूरी दी यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को एक महीने के बाद फांसी की सजा दी जाएगी। यमन के राष्ट्रपति ने सजा के निष्पादन को मंजूरी दे दी है। पब्लिक पॉसिक्यूटर ने इस बारे में निमिषा के वकील को जानकारी दी है। हालांकि अभी तक कोई फिक्स तारीख नहीं बताई गई है। केरल की रहने वाली निमिषा पर यमन के नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निमिषा ने महदी के शरीर के टुकड़े कर वाटर टैंक में फेंक दिए। इसके बाद पुलिस ने निमिषा को गिरफ्तार कर लिया। अमेरिका के केंटकी और जॉर्जिया में तूफान से 9 लोगों की मौत; हजारों लोगों को बिजली-पानी की सप्लाई बंद अमेरिका के केंटकी और जॉर्जिया में आए भीषण तूफान के कारण कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। तूफान और बाढ़ की चपेट में आने से राज्य में आठ लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत जॉर्जिया में हुई। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर के मुताबिक अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी हैं और पिछले 24 घंटों में 1,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। तूफान की वजह से हजारों लोगों तक बिजली और पानी की सप्लाई बंद हो गई है।