मंगलवार का टैरो राशिफल:कर्क राशि के लोगों के व्यक्तित्व में सुधार आएगा, कुंभ राशि के लोग अवसरों का सही इस्तेमाल करें

मंगलवार, 8 अक्टूबर को मेष राशि के लोगों को प्रयत्न सफल होंगे। कर्क राशि के लोगों के व्यक्तित्व में सुधार आएगा, जीवन को सही दिशा मिलेगी। कुंभ राशि के लोग अवसरों का सही इस्तेमाल करेंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – FOUR OF WANDS प्रयत्न सफलता होंगे। परिवार के साथ आनंद बांटेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। विचारों आ रहे बदलाव के कारण बड़े लक्ष्य पर ध्यान देंगे। सकारात्मकता के कारण कई लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा। लोगों की मदद करने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। करियर : करियर में बदलाव लाने के लिए महत्वपूर्ण लोगों का साथ आसानी से प्राप्त होगा। लव : लव पार्टनर से विवाह तय हो सकता है। हेल्थ : कमजोरी का कारण समझें और उसे दूर करें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 वृषभ – TWO OF WANDS जरूरी निर्णय लेते करते समय आपको दूरदृष्टि रखनी होगी। काम से जुड़ी अनेक बातों में बदलाव हो सकता है। जिन बातों को आप हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके टारगेट में बदलाव आएगा। जो बातें जीवन शैली सुधारती हैं, ऐसी बातों का चुनाव करना होगा। करियर : काम का विस्तार करने के लिए सही जानकारी मिलेगी। साथ में जिन क्षेत्रों में आपकी रुचि है, उन पर ध्यान देना होगा। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी अधिक सोच-विचार करके पुरानी बातों के कारण विवाद हो सकता है। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव के कारण चिंता हो सकती है। सेहत को गंभीरता से लें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 1 मिथुन – SIX OF PENTACLES पुराने कर्ज को दूर करने के लिए आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। अपने हर एक स्रोत का सही इस्तेमाल करें। अपने विचारों के अनुसार व्यक्तिगत जीवन में बदलाव करना संभव हो सकता है। आलस और नकारात्मकता से दूर रहना होगा। करियर : बैंकिंग या वाणिज्य से जुड़े लोगों को नई ट्रेनिंग प्राप्त होगी, जिसके जरिए लाभ हो सकता है। लव : परिवार के कुछ लोगों का आपके पार्टनर के प्रति नकारात्मक बर्ताव रहेगा। पार्टनर का साथ देने की आवश्यकता होगी। हेल्थ : बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 2 कर्क – ACE OF WANDS जो टारगेट हासिल करने के लिए आप सोच-विचार कर रहे हैं, वह आपके व्यक्तित्व में काफी बड़ा बदलाव लाएगा। कठिनाइयों का सामना करने से व्यक्तित्व में सुधार आएगा, जीवन को सही दिशा मिलेगी। पैसों से संबंधित जो गलतियां हो रही हैं, उन्हें सुधारने की कोशिश करें। करियर : काम की जरूरी बातों में सुधार करने की जरूरत है। काम में डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। पार्टनर के साथ कठिन बातों से संबंधित चर्चा हो सकती है। हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या दूर करने के लिए प्रयत्न करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 6 सिंह – QUEEN OF WANDS निराशा के कारण दूसरों के लिए नकारात्मक विचार न रखें। वर्ना आपकी छवि भी नकारात्मक बनेगी। बेचैनी के कारण गलत निर्णय लिए जा सकते हैं। करीबी लोगों के जीवन से ध्यान हटाकर अपनी बातों पर फोकस बढ़ाने की कोशिश करें। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव जीवन पर बढ़ेगा। आपको सकारात्मक रहना होगा। करियर : काम की जगह जो जिम्मेदारी स्वीकार करनी है, उस पर अधिक ध्यान दें। लव : पार्टनर और आप एक-दूसरे के प्रति नकारात्मक भावना न रखें। हेल्थ : जीवन शैली में आ रहे बदलाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 कन्या – FOUR OF CUPS अधिक सोच-विचार न करते हुए समय पर निर्णय लें। जो बातें वर्तमान स्थिति में आपको सही लगती हैं, उनका चुनाव करके अपना काम करें। अनेक कामों में भावनात्मक रूप से अटके रहने से महत्वपूर्ण अवसर खो सकता है। करियर : प्रयत्न करने के बाद भी अपेक्षा के अनुसार काम पूरा करना कठिन रहेगा। लव : रिलेशनशिप सुधारने के लिए पार्टनर के प्रयत्नों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। हेल्थ : अपच ठीक करने की कोशिश करें। डॉक्टर से सलाह जरूर लें। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 तुला – NINE OF WANDS पुराने अनुभवों का प्रभाव आपके जीवन से दूर होगा, पुरानी बातों में अटके रहने से सही काम करना आपके लिए कठिन हो सकता है। पुराने यादों से खुद को दूर रखें और वर्तमान बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित नकारात्मकता जल्दी ही दूर होगी। सफलता को कायम रखने के लिए ईमानदारी और मेहनत के साथ प्रयत्न करने की आवश्यकता है। करियर : यदि कोई गलती होती है तो आपका बड़ा नुकसान होने की संभावना है। नियमों के अनुसार काम करने की आवश्यकता है। लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं। हेल्थ : बढ़ते वजन के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 4 वृश्चिक – TEN OF PENTACLES परिवार का हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में खुश नजर आएगा, इस कारण आपको प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है। परिवार के सभी लोग मिलकर कोई बड़ा निर्णय जल्दी ही लेंगे, इस कारण पारिवारिक जीवन में सुधार होगा। मूल्यवान वस्तु प्राप्त होने की संभावना है। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट प्राप्त होंगे, लाभ होगा। लव : पार्टनर की प्रगति के कारण आपको आनंद महसूस होगा। हेल्थ : सिर में भारीपन रहेगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 8 धनु – FIVE OF CUPS पुरानी बातों से संबंधित चर्चा करने की वजह से आपको निराशा हो सकती है। जो लोग आपके पक्ष को समझने में सक्षम नहीं हैं, ऐसे लोगों से खुद को दूर रखें। अपनी भावनात्मक जरूरतों का ध्यान रखना जरूरी है। पैसों से संबंधित नुकसान की भरपाई करना आपके लिए संभव है। करियर : काम में बदलाव करने की कोशिश जारी रखें। अपेक्षित अवसर अचानक से प्राप्त हो सकता है। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा, पार्टनर के साथ तालमेल बना रहेगा। हेल्थ : शरीर पर सूजन आ सकती है। बीपी को नियंत्रण में रखें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 मकर – FIVE OF SWORDS काम से संबंधित चाहे निराशा हो सकती है। आपको अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है, इस बात का ध्यान रखें। आपके काम पर कई बातें निर्भर करती हैं। ये काम भले ही अपेक्षा के अनुसार आपको सफलता न दे, लेकिन महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करता है। वर्तमान की स्थिति में थोड़ा समझौता करके खुद को सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। करियर : काम से संबंधित बातों में नयापन लाने की कोशिश करनी होगी, तभी आपको उत्साहित महसूस होगा। लव : पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना है। सतर्क रहें, धैर्य रखें। हेल्थ : मसालेदार पदार्थों के सेवन से सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4 कुंभ – FOUR OF SWORDS वर्तमान की स्थिति में जो अवसर प्राप्त हो रहे हैं, उन्हें स्वीकार करके अपना काम जारी रखें। भविष्य से संबंधित चिंता आपको सता सकती है, लेकिन भविष्य से जुड़ी किसी भी बात पर काम करना आज संभव नहीं है। इसलिए ऐसे विचारों को छोड़कर जिन बातों पर नियंत्रण है, उन पर ध्यान दें। आपकी अपेक्षाएं पूरी होंगी। करियर : व्यापार में अनुभवी लोगों का साथ मिलने से काम का विस्तार करना आसान होगा। लव : पार्टनर से मदद मिलेगी। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 मीन – PAGE OF WANDS नई बातों को सीखने की कोशिश करें और खुद में बदलाव करें। जो बातें अभी तक बदलने के लिए आप सक्षम नहीं हैं, वे बातें अपेक्षा के अनुसार सकारात्मक बदलाव दिखाएंगी। किसी भी व्यक्ति के साथ के संबंध सुधारने में वक्त लगेगा। रिश्तों से अधिक खुद को समय देकर व्यक्तित्व को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न करें। करियर : काम की गति धीमी रहेगी। काम से संबंधित एकाग्रता बनाए रखें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित अपेक्षाओं को ठीक से समझने की कोशिश करें। हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3