भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों में मानसून के 4 दिन में पहुंचने की संभावना है। वहीं, IMD ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ में गर्मी के देखते हुए समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ाई गई हैं। स्कूल 26 जून से खुलेंगे। छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं, ओडिशा में कलेक्टर फैसला लेंगे
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा। पंजाब में 46.9 डिग्री तो दिल्ली में 45.2 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली में सोमवार को 45.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। यह सीजन के औसत से 6.4 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, पंजाब के बठिंडा में 46.9 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा पंजाब के अमृतसर, पटियाला और गुरदास में भी तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहा। बारिश के बावजूद तापमान में गिरावट नहीं
मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौर के बावजूद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, लेकिन उसके बाद टेम्परेचर 2-3 डिग्री नीचे आ सकता है। रविवार को भी देश के कई राज्यों में बारिश हुई। गुजरात के द्वारका में सबसे ज्यादा 23 CM बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा IMD ने कहा कि नॉर्थ के दो राज्यों असम और मेघालय में सोमवार को 204 मिमी तक बारिश हो सकती है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों हफ्ते भर से तेज बारिश का दौर चल ही रहा है। सिक्किम के कुछ जिलों सहित कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 204 मिमी बारिश दर्ज हो सकती है। गुजरात में पहले पहुंचा मानसून, अब आगे नहीं बढ़ाअमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है, लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई। अहमदाबाद मौसम केंद्र के वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के चलते मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है। IDM के मुताबिक अगले 4 दिन में गुजरात के कई जिलों में आंधी चल सकती है। वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली में 19 जून को भारी बारिश होने की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम?
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में तीन दिन (18 से 21 जून तक) भारी बारिश हो सकती है। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 5 दिन 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही 40-50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। ऐसा मौसम अगले 5 दिन रह सकता है। नॉर्थ-ईस्ट अरब सागर और सौराष्ट्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है, जिसके चलते मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राज्यों के मौसम की खबरें…
मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश, चित्रकूट MP में सबसे गर्म, पारा 46.5 डिग्री मध्यप्रदेश में मानसून 19-20 जून तक बालाघाट, डिंडोरी से एंट्री कर सकता है। इससे पहले प्री मानसून एक्टिविटी जारी है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, छतरपुर, रायसेन समेत कई जिलों में बारिश हुई। भोपाल में सोमवार तड़के गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। रायसेन के गैरतगंज में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति जीवनगिरी गोस्वामी (54) की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: आगरा में तेज बारिश, वाराणसी में आंधी, यूपी में भीषण गर्मी से 24 घंटे में 53 की जान गई यूपी भीषण गर्मी से त्रस्त है। 24 घंटे के भीतर 6 जिलों- आगरा, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट, वाराणसी और अमेठी में 53 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 22 मौतें वाराणसी में हुईं। यहां रामनगर में सोमवार सुबह एक पिकअप ड्राइवर की ड्राइविंग सीट पर बैठे-बैठे मौत हो गई। 4 ट्रक ड्राइवरों के शव उनकी गाड़ियों में मिले। रात में खाना खाने के बाद ड्राइवर केबिन में सो गए थे। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़: बिजली गिरने से युवती की मौत, रायपुर-दुर्ग सहित कई जिलों में बादल पर बारिश नहीं छत्तीसगढ़ में मानसून के प्रवेश के साथ ही बारिश की आंख-मिचौली जारी है। रायपुर सहित कई जिलों में रोज बादल छाए रहते हैं, लेकिन बिना बरसे ही निकल जाते हैं। सोमवार को भी रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में सुबह से बदली छाई हुई है। बारिश नहीं होने से गर्मी बढ़ गई है, जिसके चलते स्कूलों में एक हफ्ते छुट्टियां बढ़ा दी गई है। अब स्कूल 26 जून से खुलेंगे। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 घंटे में हीटवेव से 12 की मौत, पटना समेत 4 जिलों में 19 जून तक बंद रहेंगे स्कूल बिहार में बीते 24 घंटे में हीटवेव से 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें अरवल में 5 और जहानाबाद में 4 की लू की चपेट में आने से जान चली गई। इसके अलावा कैमूर में रिटायर्ड आर्मी जवान, भोजपुर में पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी शिव भजन नट (54) और कैमूर के चैनपुर थाना क्षेत्र के मसोई गांव के स्वर्गीय विक्रमा बिंद के बेटे चूलई बिंद (80 साल) की लू से मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…