महिलाओं पर भद्दे कमेंट, यूट्यूबर अलाहबादिया पर केस:महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस बोले- किसी ने सीमा लांघी तो एक्शन लेंगे

यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गेनाइजर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत मुंबई स्थित खार थाने, मुंबई कमिश्नर और महाराष्ट्र महिला आयोग से की गई है। एडवोकेट आशीष राय ने अपनी शिकायत में शो में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। शिकायत पत्र में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पॉपुलर शो है, जो कि यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है- CM इस मामले पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- मुझे इसकी जानकारी मिली है। हालांकि मैंने उसे देखा नहीं हैl पता चला है की भद्दे तरीके से शो को चलाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत हैl फ्रीडम ऑफ स्पीच सबके लिए है, लेकिन हमारी फ्रीडम तब खत्म हो जाती है जब हम किसी और की फ्रीडम में एनक्रोच करते हैंl यह ठीक नहीं है l सबकी मर्यादाएं हैं, हमने अश्लीलता के भी नियम तय किए हैंl अगर उनको कोई पार करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगीl दैनिक भास्कर से शिकायतकर्ता एडवोकेट आशीष बोले- अब जिम्मेदारी अधिकारियों की गौरव तनेजा ने भी जाहिर किया गुस्सा यूट्यूब पर फ्लाइंग बीस्ट के नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है कि लगता है समय रैना पूरे यूट्यूब इंडिया को ही बैन करवाकर मानेगा। गौरव तनेजा के अलावा और भी कई यूजर्स ने रणवीर के इस कमेंट पर गुस्सा जाहिर किया है। सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं। रणवीर और समय को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पॉडकास्टर रणवीर अलाहबादिया हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में शामिल हुए थे। ये शो अपने कंट्रोवर्शियल और बोल्ड कॉमेडी कंटेंट के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार शो में कुछ ऐसा हुआ जिससे सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए। शो में रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से ऐसा आपत्तिजनक सवाल पूछे थे। शो के हर एपिसोड पर औसतन व्यूज 2 करोड़ समय रैना का ये शो अपनी डार्क कॉमेडी की वजह से सुर्खियों में रहता है। यूट्यूब पर शो के हर एपिसोड पर औसतन व्यूज 20 मिलियन से ज्यादा है। समय और बलराज घई को छोड़कर इस शो के हर एपिसोड में जज बदलते रहते हैं। हर एपिसोड में नए कंटेस्टेंट को परफॉर्म करने का मौका मिलता है। कंटेस्टेंट को अपना टैलेंट दिखाने के लिए 90 सेकेंड दिया जाता है। ये शो अपनी डार्क कॉमेडी, कंटेस्टेंट और जज की हरकतों की वजह से वायरल रहता है। रणवीर को PM मोदी ने किया था सम्मानित 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में रणवीर को सम्मानित किया था। उन्हें डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। ऐसे में सोशल मीडिया पर अब यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स को पीएम मोदी से अवॉर्ड मिलना चाहिए था। ——————————————- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर विवाद:शो की कंटेस्टेंट ने कहा था- अरुणाचल के लोग खाते हैं डॉग मीट, FIR दर्ज स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का कॉमेडी शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ कानूनी पचड़े में फंसते दिख रहा है। शो की एक कंटेस्टेंट के आपत्तिजनक कमेंट को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। ‘इंडिया गॉट लटेंट’ पॉपुलर शो है, जो कि यूट्यूब पर स्ट्रीम होता है। पूरी खबर पढ़ें-