महिला दिवस पर लाड़ली बहनों को राशि ट्रांसफर:सीएम डॉ. यादव ने महिला अधिकारियों को मंच पर बैठाया, सुरक्षा की कमान भी सौंपी

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के 1250 रुपए ट्रांसफर किए। उज्जवला योजना की गैस कनेक्शनधारक महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए भी राशि ट्रांसफर की गई। सीएम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद हैं। इस दौरान सीएम की सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की कमान महिला अधिकारियों के हाथों सौंपी गई है। सीएम महिलाओं और बच्चों के क्षेत्र में समाज सेवा, सुरक्षा, वीरता और साहसिक कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। वे आज महिला स्वसहायता समूह के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, निर्मला भूरिया, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी और विधायक रामेश्वर शर्मा भी मौजूद हैं।