हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (7 मार्च) को सेंसेक्स 7 अंक गिरकर 74,332 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 7 अंक की तेजी रही, ये 22,552 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 में तेजी और 19 में गिरावट रही। रिलायंस में 3%, टाटा मोटर्स में 1.28% और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.92% की तेजी रही। इंडसइंड बैंक में 3.71%, जोमैटो में 3.64% और NTPC में 2.29% की गिरावट रही। NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में निफ्टी मीडिया में 1.83%, ऑयल एंड गैस में 0.55% और निफ्टी ऑटो में 0.24% की तेजी रही जबकि निफ्टी IT में 0.85%, निफ्टी रियल्टी में 1.19% और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.02% की गिरावट है।
एशियाई और अमेरिकी बाजारों में गिरावट गुरुवार को 609 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार (6 मार्च) को सेंसेक्स 609 अंक चढ़कर 74,340 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 207 अंकों की तेजी के साथ 22,544 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल, फार्मा और ऑयल एंड गैस के शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी मेटल और ऑयल एंड गैस इंडेक्स करीब 2.5% ऊपर रहे। फार्मा और FMCG इंडेक्स करीब 1.50% ऊपर रहा। ऑटो और मीडिया इंडेक्स करीब 1% ऊपर बंद हुआ। एशियन पेंट, रिलायंस और NTPC सेंसेक्स के टॉप गेनर्स रहे।