मुंबई पुलिस ने गोविंदा से अस्पताल में पूछताछ की:एक्टर ने दोहराई मिसफायर की बात, अपने आप गोली चलने की बात से संतुष्ट नहीं पुलिस

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (60) पैर में गोली लगने से 1 अक्टूबर को घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा को खुद की रिवॉल्वर से गोली लगी। वो रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी गोली चल गई। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल दी गई। एक्टर फिलहाल खतरे से बाहर हैं और मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती हैं। इस मामले में जुहू पुलिस ने उनसे पूछताछ की है। पूछताछ में भी गोविंदा ने गोली के मिसफायर होने की बात दोहराई है। गोविंदा ने ये भी बताया कि रिवॉल्वर 20 साल पुरानी है।