रगोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस:घर से भागे, आंध्र प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम पर किया था अपमानजनक पोस्ट

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खबर है कि उनकी गिरफ्तारी के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की एक टीम हैदराबाद में उनके घर पहुंची है। दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस के सामने पेश होना था, लेकिन वे नहीं पहुंचे। इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…