रविवार का टैरो राशिफल:मिथुन राशि के लोग दूसरों के लिए नकारात्मक न सोचें, तुला राशि के लोग पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर ही करें

रविवार, 6 अक्टूबर को मेष राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बाहर निकलें। मिथुन राशि के लोग दूसरों के लिए मन में नकारात्मक विचार न रखें। तुला राशि के लोग पैसों का इस्तेमाल सोच-समझकर ही करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – EIGHT OF SWORDS नकारात्मक विचारों से खुद को बाहर निकालें। अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। नकारात्मक विचारों पर ध्यान दें। अपनी अपेक्षाओं और जीवन में क्या बदलाव करना है, ये दोनों की बातें स्पष्ट होंगी। काम से संबंधित डिसिप्लिन बनाए रखने की जरूरत होगी। करियर : काम की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। वक्त का सही इस्तेमाल करें, तय समय पर काम पूरा करें। लव : रिलेशनशिप में हो रही समस्या दूर करने के लिए किसी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हेल्थ : खानपान ठीक से न होने से सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 2 वृषभ – EIGHT OF PENTACLES अपने बल पर बड़े अवसर प्राप्त करना आपके लिए संभव है। पैसों से संबंधित समस्या अपने प्रयत्नों से दूर करनी होगी। जिन बातों में आप कमजोर महसूस करते हैं, उनका सामना करने की कोशिश करते रहें। इसी के जरिए व्यक्तित्व में सुधार आएगा। बड़ा निवेश करने से भविष्य में आर्थिक स्थिति सुधारने पर ध्यान दें। करियर : वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी को समझकर अपने काम में बदलाव करने की कोशिश करें। लव : परिवार और पार्टनर के बीच की समस्या आपके लिए तनाव का कारण बन सकती है। हेल्थ : पैर पर सूजन महसूस होगी। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 5 मिथुन – QUEEN OF WANDS दूसरों के लिए मन में नकारात्मक विचार न रखें। सकारात्मक रहें। पुरानी बातों के बारे में विचार छोड़कर केवल काम पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों से संबंधित समस्या के कारण काम के लिए नाराजगी हो सकती है। किसी एक काम में पारंगत होने की कोशिश करते रहें। इस के जरिए बातों को सुलझाना संभव है। करियर : जैसी अपेक्षा है, उसे पूरा करने के लिए मेहनत करने की जरूरत है, इस बात को समझना जरूरी है। लव : परिवार के विरोध का रिलेशनशिप पर नकारात्मक असर हो सकता है। हेल्थ : घुटनों का दर्द बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 कर्क – PAGE OF CUPS काम से ज्यादा दूसरी बातों पर ध्यान देने से नुकसान होने की संभावना है। जो लोग आपके लिए नकारात्मक विचार रखते हैं, उनसे दूर रहें। जिन लोगों की संगत में आप खुद को सकारात्मक महसूस करते हैं, उनके साथ रहें। आपके जीवन पर आपके मित्र और परिवार के लोगों का प्रभाव हो सकता है। संगत में सही बदलाव करते हुए जीवन को सुधारने की कोशिश करें। करियर : कला से जुड़े लोगों को अपने काम से संबंधित उत्साह महसूस होगा। लव : रिलेशनशिप की नई शुरुआत जीवन में सकारात्मकता देगी। हेल्थ : बढ़ते वजन को नियंत्रण में रखना होगा। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 सिंह – THE TOWER जो लोग आपके लिए नकारात्मक विचार रखते हैं, उनसे सतर्क रहें। कई लोग आपके सामने दिखावा करेंगे, लेकिन महत्वपूर्ण बातों में इन लोगों से समस्या बढ़ सकती है। इस कारण बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर कुछ रिश्तों में दरार है तो फिलहाल ऐसी बातों पर ध्यान न देते हुए, केवल व्यक्तिगत जीवन सुधारने पर ध्यान दें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने क्लाइंट के साथ संबंध सुधारने का मौका प्राप्त हो सकता है। लव : रिलेशनशिप से संबंधित बढ़ रही नाराजगी की वजह से हड़बड़ी में कोई निर्णय न लें। हेल्थ : सेहत पर बारीकी से ध्यान दें। छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 8 कन्या – FOUR OF CUPS अनेक विचार होने से निराशा हो सकती है। जैसी परिस्थिति है, केवल उसे सुधारने पर ध्यान देते रहें। तय समय के अनुसार हर एक काम पूरा होगा, लेकिन बेचैनी की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है। करियर : काम की जगह मार्गदर्शन प्राप्त होने से समस्याएं दूर होंगी। लव : पार्टनर और आप मिलकर पारिवारिक जीवन में सुधार कर पाएंगे। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 3 तुला – KNIGHT OF PENTACLES पैसों का उपयोग ठीक से करें। फिलहाल आवक सीमित रहेगी, इस कारण आपकी सामान्य जरूरतें पूरी हो सकती हैं। अपने व्यक्तित्व को सुधारने के लिए पुराने अनुभव का ठीक से इस्तेमाल करें। लालच के कारण किसी भी प्रकार के रिस्क न लें। करियर : काम के लिए सकारात्मकता महसूस होगी। फिर भी आलस की वजह से योजना के अनुसार काम करना कठिन रहेगा। लव : जिस व्यक्ति के लिए आकर्षण है, उनके सामने अपनी भावनाओं को प्रकट करें। हेल्थ : मसालेदार और मीठे पदार्थों के सेवन के कारण सेहत बिगड़ सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 7 वृश्चिक – TWO OF SWORDS कठिन समय में मित्रों से मार्गदर्शन और मदद मिलेगी। अपने अनुभव को नकारात्मक नजरिए से न देखें। भावनात्मक कमजोरी के कारण दूसरों के साथ विवाद हो सकता है। जो जिम्मेदारी निभाना मुश्किल है, उसे स्वीकार न करें। करियर : विद्यार्थियों की दुविधा दूर होगी और पढ़ाई पर फिर से ध्यान दिया जाएगा। लव : लव रिलेशनशिप ठीक रहेगा, फिर भी एक-दूसरे का विश्वास बरकरार रखने की कोशिश करें। हेल्थ : शुगर से संबंधित समस्या बड़ा स्वरूप ले सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 धनु – THE FOOL परिवार के कुछ लोगों के साथ हो रही समस्या का समाधान होगा। अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें, लेकिन जिस व्यक्ति की आप मदद कर रहे हैं, उनसे किसी भी प्रकार की अपेक्षा रखना गलत है। पैसों से संबंधित समस्या तुरंत सुलझेगी। फिर भी किसी न किसी बात के कारण उदासीनता रहेगी। करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित विचार छोड़कर काम पर ध्यान देने की जरूरत है। लव : कठिन समय में पार्टनर आपका साथ देने की कोशिश करेंगे। हेल्थ : शरीर पर सूजन और बढ़ता वजन सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 मकर – NINE OF CUPS काम की गति को तेज करनी होगी। जो बातें महत्वपूर्ण नहीं हैं, उनके बारे में विचार न करें। वर्तमान स्थिति को सुधारना आपके लिए आवश्यक है। आगे के निर्णय लेने के लिए कई बातों पर ध्यान देना होगा। हर एक समस्या का समाधान आपकी इच्छाशक्ति के बल पर होगा। करियर : करियर से संबंधित अपेक्षा फिलहाल सीमित रखें। छोटे-छोटे टारगेट को हासिल करने की कोशिश करें। लव : वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। हेल्थ : सिर दर्द की समस्या कुछ देर के लिए हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 कुंभ – SEVEN OF PENTACLES पैसों से संबंधित निर्णय लेते समय अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें। बड़ा निवेश करने से वर्तमान जरूरतों को पूरा करना कठिन हो सकता है। बड़ी खरीदारी करनी है तो परिवार के लोगों से सहायता प्राप्त हो सकती है। फिलहाल जो बातें आपके विश्वास को बरकरार रखती हैं, ऐसी बातों पर ध्यान देकर खुद को सकारात्मक बनाए रखने की कोशिश करते रहें। करियर : काम की जगह किसी व्यक्ति के साथ चल रहे विवाद पर गहराई से विचार करते हुए आगे के निर्णय लेने होंगे। लव : पार्टनर की जिन अपेक्षाओं को पूरा करना है, उन पर ध्यान दें। हेल्थ : पेट दर्द हो सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 1 मीन – TEN OF SWORDS आज उदासीन महसूस हो सकता है। नकारात्मकता से बचना होगा। अपनी भावनाओं को समझते हुए निर्णय लें। वक्त के अनुसार विचारों में बदलाव आएगा। आज मानसिक और शारीरिक रूप से आराम करने की कोशिश करें। करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को काम पर ठीक से ध्यान देना होगा। वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी से समस्या हो सकती है। लव : परिवार और पार्टनर के साथ चल रहे विवाद के कारण अकेलापन महसूस होगा। हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4