रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच की राष्ट्रीय केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक सम्पन्न

रायबरेली (उ.प्र.)
28 मार्च 2026 को रायबरेली काव्य-रस साहित्यिक मंच रायबरेली की केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक आभासी माध्यम द्वारा आयोजित की गयी। यह केंद्रीय कारिणी पटल की पहली बैठक जो लगभग दो घण्टे चली जिसमे संरक्षक एवं मुख्य प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव द्वारा इस महत्वपूर्ण बैठक में जुड़े हुए सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगणों का स्वागत किया। इस नवगठित कार्यकारिणी में संस्थापक डॉ शिव नाथ सिंह ‘शिव’, राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह, उपाध्यक्ष डॉ राम मनोहर लाल, सन्ध्या श्रीवास्तवा, केन्द्रीय संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार सिंह ‘शिव’, सहायक संगठन मंत्री कैप्टन जगदीश चन्द्र पांडेय, केंद्रीय मुख्य सचिव डॉ विजय लक्ष्मी, केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा, डॉ लवकुश, डॉ संजीदा खानम, दीपा वनरवाल, नवोदिता वर्मा सहित कई पदाधिकारी गण एवं सदस्य जुड़े।


सभी पदाधिकारियों ने अपनी- अपनी बात बारी बारी से बहुत ही संजीदा तरीके से प्रस्तुत किया। डॉ संजीदा खानम ने पटल को सुनुयोजित ढंग से चलाने का जिक्र किया, दीपा वनरवाल ने पटल पर सांस्कृतिक और सामाजिक मुद्दों का समावेश करने की बात कही, डॉ विजय लक्ष्मी ने कहा कि पटल पर रचनाओं की गुणवत्ता पर जोर दिया जाय।


रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच भारत के केंद्रीय संरक्षक एवं प्रशासक डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने पटल पर होने वाली गतिविधियों पर अनुशासन के साथ सभी कार्य किस तरह किस प्रकार समपन्न किये जायेंगे उस बहुत ही महत्वपूर्ण विचार विस्तार पूर्वक प्रस्तुत किये। केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा ने पटल पर होने वाले कार्यक्रम अनुशासन के साथ कैसे समपन्न किये जाएंगे इस पर अपने विचार व्यक्त किये। केंद्रीय संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार सिंह शिव ने अपनी बात क्रमबद्ध तरीके के रखते हुए कहा कि इस नये वर्ष में बहुत कुछ करना है, पटल नये रचनाकारों को प्रोत्साहित करना, साहित्यिक संवाद को आत्मीयता के साथ बढ़ावा देना, कोई भी संगठन पिता तुल्य होता है वह अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखता है, परस्पर संवाद करते हुए सभी को समर्पण की भावना के साथ कार्य करना है। आभासी पटल का कुशल संचालन डॉ सुधीर श्रीवास्तव ने किया। पटल के सभी पदाधिकारियों का एक ही मत था कि सभी साहित्यकारों एवं रचनाकारों में फेसबुक पटल का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा करने पर पूर्ण सहमति बनी।


अंत मे रायबरेली काव्य रस साहित्यिक मंच समूह (भारत) के संस्थापक डॉ शिवनाथ सिंह ने नव निर्वाचित केंद्रीय पटल के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस समय हमारी रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली की पूरे भारत मे 19 इकाइयां संचालित की जा रही हैं। पटल के सभी पदाधिकारी साहित्यिक गतिविधियों को संचालित करने के पूरी तरह से आजाद हैं किसी भी तरह की समस्या आने पर हमसे बराबर संवाद स्थापित करते रहें सारी समस्याएं हल की जाएंगी। साथ ही कहा कि महीने में एक केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक जरूर समपन्न की जाएगी। बैठक में सभी को जुड़ना अनिवार्य होगा। संस्थापक ने सभी का स्वागत वंन्दन एवं अभिनन्दन करते हुए बैठक समापन की घोषणा की।

डॉ राम लखन वर्मा
(कवि एवं मीडिया प्रभारी केंद्रीय पटल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *