रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली समूह (भारत) पर एक आभासी काव्य-गोष्ठी का आयोजन 28 अप्रैल 2026 को किया गया। मंच के संरक्षक प्रशासक यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित काव्य-गोष्ठी शाम 07.00 बजे से रात्रि लगभग 09.15 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।

काव्य-गोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि डा. शिवनाथ सिंह शिव द्वारा वाणी वंदना और पटल वंदना के साथ हुई। तत्पश्चात मंच के पदाधिकारियों, उपस्थित कवियों एवं कवयित्रियों ने संरक्षक डा. सुधीर श्रीवास्तव एवं संस्थापक डा. शिवनाथ सिंह शिव ने नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन सरोज सिंह 'सैनिक' का परिचय कराया और बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विमला ज्ञान साहित्य नवोदित रचनाकारों को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया गया है। मार्ग दर्शक अपने संबोधन में आयोजन में शामिल सभी सम्मानित मनीषियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संयोजक/संस्थापक डा. शिवनाथ सिंह 'शिव' ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि मंच अपने उद्देश्य की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। उपाध्यक्ष आर. एम. लाल ने स्वागत भाषण दिया।
तत्पश्चात् काव्य-पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 25 कवियों /कवयित्रियों द्वारा गीत, गजल, छंद, मुक्तक एवं मनमोहक, उल्लासपूर्ण प्रस्तुतियों द्वारा काव्य-गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
वरिष्ठ कवयित्री संध्या श्रीवास्तव 'साँझ' ने विशिष्ट अंदाज में कुशल का मंच संचालन कर काव्य-गोष्ठी को सफलता बनाने में योगदान दिया।
तत्पश्चात कैप्टन सरोज सिंह 'सैनिक' ने जिम्मेदारी स्वीकार करते मंच परिवार का आभार जताया और कहा कि परिवार, संगठन या पटल के सुचारू संचालन हेतु अनुशासन पहली प्राथमिकता होनी चाहिए जो सभी के सहयोग से ही संभव है। आज के आयोजन पर भी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि ऐसे आयोजनों को नियमित कराएं जाने की आवश्यकता है। संस्थापक शिवनाथ सिंह शिव ने मंच के उत्तरोत्तर विकास के सभी को एकजुट होकर सहयोग, सुझाव, जिम्मेदारी का आवाहन किया। केंद्रीय मीडिया प्रभारी डॉ राम लखन वर्मा ने कहा कि यह रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच के इस पटल पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी बहुत ही सुंदर और सुचारू रूप से चली।कवि गोष्ठी में उपस्थिति कवियों एवं कवयित्रियों ने भी अपने-अपने विचारों से मंच को गौरवान्वित किया।
अंत में वरिष्ठ कवि आर एम लाल ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंच परिवार और उपस्थिति कवियों/ कवयित्रियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। संध्या श्रीवास्तव 'साँझ' द्वारा अपने विचार व्यक्त करने के साथ ही गोष्ठी के विराम की घोषणा की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों छोटे लाल सिंह अमर, राम लखन वर्मा, विजय लक्ष्मी, संतोष श्रीवास्तव विद्यार्थी सहित वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय गरिमामय उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
