लखनऊ के किसान पथ पर शुक्रवार शाम डबल-डेकर बस पलट गई। यह बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। किसान पथ पर बस का टायर फटा, बेकाबू बस 5 फीट उछलकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हैं। 6 लोगों का इलाज चल रहा है। 1 महिला की मौत हो चुकी है। मृत महिला का नाम शाहिदा (60) वर्ष है। वह अपने पोते से मिलने के लिए बहराइच से दिल्ली जा रही थीं। उनके बेटे ने मां का टिकट इसलिए बुक कराया था, क्योंकि वे अपने पोते से मिलना चाहती थीं। उनकी यह उम्मीद पूरी नहीं हो पाई और दुर्घटना में इकलौती मौत ‘दादी’ की हुई। पहले देखें हादसे की 3 तस्वीरें… बेटे ने बुक कराया था मां का टिकट
शाहिदा के बेटे ने मां के लिए टिकट बुक कराया था, क्योंकि दादी की आंखों में अपने पोते को देखने की ख्वाहिश थी। उनके मन में अपने पोते के साथ बिताए गए पुराने पलों की यादें ताजा थीं। वह उसकी पहली मुस्कान, उसके पहले कदम और उसके पहली बार स्कूल जाने की खुशी को याद कर रही थीं। शाहिदा का दिल भर आया था, जब उन्होंने दिल्ली जाने की तैयारी की। बेटे ने बताया कि वह कहती थी, पोते के साथ समय बिताना है। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था। जब, बस लखनऊ किसान पथ पर जा रही थी, तभी अचानक दाहिनी तरफ का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार बस बेकाबू हो गई। बस पलटी और दर्दनाक चीख के साथ दादी की आवाज भी हमेशा के लिए खो गई। उनके सपने चकनाचूर हो गए। बेटा बोला- अब मां कभी नहीं आएगी
शाहिदा के बेटे को जब हादसे की सूचना मिली, तो उनका दिल बैठ गया। उनकी मां, जो कि उनके लिए सब कुछ थीं, अब नहीं रहीं। बेटे ने कहा- यह मेरे जीवन का सबसे कठिन समय है। अब मैं किस मुंह से अपने बेटे को बताऊंगा कि उसकी दादी कभी नहीं आएंगी। बस में सवार थे 100 से ज्यादा लोग
UP 40 AT 3270 नंबर की प्राइवेट बस शुक्रवार को 4.30 बजे 100 सवारियां लेकर बहराइच से दिल्ली के लिए निकली। लखनऊ के किसान पथ पर बस का टायर फटा और बस पलट गई। यात्रियों ने बताया कि तेज धमाके जैसी आवाज के बाद बस पलटने से सभी डर गए थे। तेज रफ्तार हादसे की वजह: पुलिस
इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना की वजह से बस की तेज रफ्तार थी। टायर फटने की वजह से बस बेकाबू हो गई। सूचना के बाद हम तुरंत टीम के साथ पहुंचे। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला शाहिदा गंभीर हालत में थी, उन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। वहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर सबकी आंखों में आंसू आ गए। उस परिवार की खुशियां अचानक छिन गईं, जिनके घर की बुजुर्ग महिला अपने पोते से मिलने दिल्ली जा रही थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। बस के पलटने के बाद घायलों को निकालने के लिए क्रेन का सहारा लेना पड़ा। यह बेहद दर्दनाक था। परिजनों का रोना-पीटना और घायलों की चीखें, सब कुछ दिल को चीर देने वाली थी। यह भी पढ़ें लखनऊ में किसान पथ पर डबल-डेकर बस पलटी, 1 मौत:5 फीट हवा में उछली, फिर खंबे से टकराई, नाले में गिरे यात्री; 100 लोग थे सवार
लखनऊ में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डबल-डेकर स्लिपर बस किसान पथ पर पलट गई। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोसाईंगंज, सुशांत गोल्फ सिटी और पीजीआई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें गोसाईंगंज CHC में भर्ती कराया गया है। बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। घटना सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में दुलारमऊ के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने से हादसा हुआ है। बस में 100 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर…