वक्फ बिल कमेटी 5 राज्यों का दौरा करेगी:समय पर रिपोर्ट आए इसलिए यह फैसला, विंटर सेशन में पहले हफ्ते के आखिरी दिन रिपोर्ट देनी है

वक्फ बिल पर बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) अगले सप्ताह 5 राज्यों का दौरा करेगी। कमेटी तय समय पर रिपोर्ट पेश कर सके इसलिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जब कमेटियों की रिपोर्ट पेश करने की तारीख आगे बढ़ाई गई हो। लेकिन कमेटी अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करना चाहते हैं। JPC के सदस्य इन पांच राज्यों की राजधानी में उनके अल्पसंख्यक मामलों के विभाग, कानून विभाग, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड के साथ बातचीत करेगी। वह बार काउंसिल और मुत्तवल्ली संघों सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स से भी मुलाकात करेगी। कमेटी 9 नवंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी से अपना दौरा शुरू करेगी। इसके बाद 11 नवंबर को भुवनेश्वर (ओडिशा), 12 नवंबर को कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 13 नवंबर को पटना (बिहार) और 14 नवंबर को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) जाएगी। इससे पहले 4-5 नवंबर को मुस्लिम महिलाओं, शिक्षाविदों, वकीलों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के साथ दिल्ली में भी बैठक होगी। कमेटी को संसद के विंटर सेशन में पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। विंटर सेशन अगले महीने 25 नवंबर से शुरू हो रहा है। मंगलवार को मीटिंग में हुआ था जबरदस्त हंगामा एक दिन पहले मंगलवार को हुई बैठक में विपक्षी सांसदों और दिल्ली वक्फ बोर्ड के बीच जमकर हंगामा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने कहना था कि दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना दिल्ली वक्फ बोर्ड को प्रेजेंटेशन देने की अनुमति देना अवैध है। वक्फ बोर्ड दिल्ली के माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री के अधीन है, इसलिए वक्फ बोर्ड की किसी भी रिपोर्ट को सरकार से मंजूरी लेना जरूरी है। इसे वक्फ बोर्ड ने नजरअंदाज कर दिया। JPC ने लोकसभा के महासचिव से बातचीत के बाद दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना ही दिल्ली वक्फ बोर्ड को प्रेजेंटेशन देने की अनुमति दी थी। कल्याण बनर्जी बोले- बोतल फेंकने के लिए उकसाया गया पिछले हफ्ते 22 अक्टूबर को मीटिंग में कांच की बोतल तोड़ने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी आरोप लगाया कि बैठक में ने भाजपा सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय ने उन्हें उकसाया था। बनर्जी ने टूटी हुई बोतल JPC के चेयरमैन जगदंबिका पाल की ओर भी फेंकी थी। इसके बाद उन्हें मीटिंग से एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। मंगलवार को बनर्जी ने कहा कि चेयरमैन पर टूटी बोतल फेंकने का मेरा इरादा नहीं था। ऐसा हुआ इसके लिए मुझे दुख है। ………………………………………… वक्फ बिल से जुड़ी ये खबरें भी पढ़े… खड़गे पर वक्फ संपत्ति हड़पने का आरोप लगा, वक्फ बिल पर JPC मीटिंग से विपक्ष का वॉकआउट JPC की 14 अक्टूबर को हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर वक्फ संपत्ति कब्जाने का आरोप लगा था। इससे नाराज विपक्षी दलों के सांसदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया था। साथ ही स्पीकर को चिठ्ठी लिखकर कमेटी के चेयरपर्सन जगदंबिका पाल को हटाने की मांग की थी। पूरी खबर पढ़े… ASI को पुराने वक्फ बिल कानून से 5 दिक्कतें, शिवसेना बोली- विपक्षी सांसद अपना वोट बैंक बचा रहे जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी की 6 सितंबर की बैठक में आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की टीम भी शामिल हुई थी। टीम ने कमेटी को प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि नया संशोधन बिल पुराने स्मारक को संरक्षित रखने के लिए जरूरी है। पूरी खबर पढ़ें…