विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से एक जीत दूर भारत:6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला, पिछले 2 नॉकआउट इनसे ही हारे

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल स्पॉट कन्फर्म करने के लिए भारत के पास अब एक ही मैच बचा है। यह मुकाबला 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर को शारजाह में होना है। इंडिया विमेंस टीम अगर इसे जीत गई तो सेमीफाइनल में जगह कन्फर्म कर लेगी। हालांकि, टीम इंडिया अगर आखिरी मैच नहीं जीत सकी तो टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कम हो जाएंगी। फिर टीम को न्यूजीलैंड के आखिरी मैच में हारने की दुआ करनी होगी। स्टोरी में विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का गणित सबसे पहले ग्रुप-ए का पॉइंट्स टेबल देखते हैं… ग्रुप-ए में दूसरे नंबर पर मौजूद भारत
टीम इंडिया ग्रुप-ए में है और उन्हें ग्रुप स्टेज के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने 58 रन से हरा दिया। बड़ी हार के बाद भारत का रन रेट खराब हुआ, लेकिन टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट और श्रीलंका को 82 रन से हराकर अपना रन रेट पॉजिटिव कर लिया। अब भारत 3 मैचों में 2 जीत से 4 पॉइंट्स लेकर दूसरे नंबर पर है। टीम का रन रेट भी ऑस्ट्रेलिया के बाद बेस्ट है। अब भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर 6 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। हालांकि, टीम को उम्मीद करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने आखिरी 2 मैच ज्यादा बड़े अंतर से न जीते। भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के 2 सिनैरियो ऑस्ट्रेलिया ने एक भी मैच नहीं गंवाया
8 में से 6 बार की टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने ग्रुप स्टेज में 2 मैच खेले और दोनों जीते। टीम ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराया, आज उनका मैच पाकिस्तान से है। जिसके बाद 13 अक्टूबर को टीम भारत से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया को 2 बार हरा चुकी है टीम इंडिया
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 8 ही मैच गंवाए हैं। इनमें से 2 बार टीम को भारत ने भी हराया, एक बार 2018 में और एक बार 2020 में। भारत ने दोनों बार टीम को ग्रुप स्टेज में हराया, लेकिन नॉकआउट स्टेज आते ही ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मार ली। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में 4 बार भारत को हरा चुकी है। दोनों टीमें 2020 के फाइनल और 2023 के सेमीफाइनल में भी आमने-सामने हुई थीं। दोनों बार ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए भारत को हराया। ग्रुप-बी में भी 3 टीमों के बीच टक्कर
ग्रुप-बी में स्कॉटलैंड बाहर हो चुकी है, वहीं बांग्लादेश भी लगभग बाहर ही है। ग्रुप में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज 2-2 मैच जीतकर टॉप-3 पोजिशन पर हैं। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका ने 1-1 मैच गंवाया भी है, जबकि इंग्लैंड को अब तक हार का मुंह नहीं देखना पड़ा।