सरकारी नौकरी:CBSE ने रीजनल डायरेक्टर सहित अन्य पदों पर निकाली भर्ती, एज लिमिट 56 वर्ष, सैलरी 65 हजार से ज्यादा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मीडिया रिलेशंस, विजिलेंस, एकेडमिक्स, स्किल एजुकेशन और अन्य विभिन्न विभागों में रीजनल डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्रेटरी, अंडर सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी सहित कुल 29 डेपुटेशन आधारित पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवार तीन साल के कार्यकाल के लिए दिल्ली सहित सीबीएसई के ऑफिसों में नियुक्त किए जाएंगे। सिलेक्टेड कैंडिडेट्स का टेन्योर उनके प्रदर्शन और नियमों के मुताबिक अधिकतम 5 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वैकेंसी डिटेल्स : आयु सीमा : अधिकतम 56 वर्ष सिलेक्शन प्रोसेस : इंटरव्यू के बेसिस पर। सैलरी : 37,400-67,000 रुपए प्रतिमाह। ऐसे करें आवेदन : आवेदन भेजने का पता : संयुक्त सचिव (ए एंड एल) केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, शिक्षा केंद्र, 2 सामुदायिक केंद्र, प्रीत विहार, दिल्ली – 110092 आवेदन की हार्ड कॉपी, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीख से 30 दिनों के अंदर सीबीएसई तक पहुंच जानी चाहिए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में किसी भी तरह की कठिनाई के लिए उम्मीदवार techhelp.cbse@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक